फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Politics News Six Congress rebels and three independent MLAs reached Delhi from Rishikesh

HP Politics: उत्तराखंड के ऋषिकेश से दिल्ली पहुंचे कांग्रेस के छह बागी और तीन निर्दलीय विधायक

Wed, 13 Mar 2024 08:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 13 Mar 2024 08:56 PM IST
सार

अयोग्य घोषित छह बागी, तीन निर्दलीय और दो भाजपा विधायक बुधवार को ऋषिकेश से दिल्ली पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
HP Politics News Six Congress rebels and three independent MLAs reached Delhi from Rishikesh
कांग्रेस के बागी विधायक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के अयोग्य घोषित छह बागी, तीन निर्दलीय और दो भाजपा विधायक बुधवार को ऋषिकेश से दिल्ली पहुंच गए हैं। छह दिन उत्तराखंड में रुकने के बाद अब इन्होंने दिल्ली में डेरा डाल लिया है। 28 फरवरी को शिमला से जाने के बाद नौ दिन तक पंचकूला-चंडीगढ़ में भी रुके थे। सुप्रीम कोर्ट में 18 मार्च को कांग्रेस के छह बागियों की याचिका पर सुनवाई प्रस्तावित है। सूत्र बताते हैं कि इसके चलते ही यह अयोग्य विधायक अब दिल्ली पहुंच गए हैं।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश की राजनीति में तूफान खड़ा करने वाले कांग्रेस के अयोग्य घोषित छह विधायक सुधीर शर्मा, राजेंद्र राणा, देवेंद्र भुट्टो, रवि ठाकुर, इंद्रदत्त लखनपाल, चैतन्य शर्मा और तीन निर्दलीय विधायक केएल ठाकुर, होशियार सिंह और आशीष शर्मा बुधवार दोपहर को ऋषिकेश से दिल्ली पहुंचे। आठ मार्च को यह सभी नेता चंडीगढ़ से उत्तराखंड के ऋषिकेश पहुंच थे। 27 फरवरी को राज्यसभा चुनाव में क्राॅस वोटिंग करने के बाद से सभी नेता शिमला से पंचकूला चले गए थे। बजट सत्र के लिए सीआरपीएफ की सुरक्षा में 28 फरवरी को विधानसभा शिमला आने के बाद दोबारा पंचकूला लौट गए थे। 28 फरवरी के बाद से ये हिमाचल नहीं लौटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने बजट पारित होने के दौरान मौजूद नहीं रहने पर कांग्रेस के छह विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया है। अध्यक्ष के इस फैसले के खिलाफ इन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख कर लिया है। 18 मार्च को बागियों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई प्रस्तावित है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस के साथ भाजपा की भी नजर है। सूत्रों ने बताया कि दोनों दलों ने विकल्प को लेकर अपनी योजनाएं तैयार रखी हैं। विधायकों को अयोग्य घोषित करने के फैसले पर रोक लगने या विधानसभा अध्यक्ष के फैसले पर मोहर लगने के बाद किस प्रकार से आगामी कदम उठाए जाएंगे, इसकाे लेकर भाजपा और कांग्रेस ने भी रणनीति तैयार कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed