फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Politics: Complaint to Congress high command of coronation in the govt committee of expelled leaders

HP Politics: निष्कासित नेताओं की सरकारी समिति में ताजपोशी की कांग्रेस हाईकमान से शिकायत

Fri, 02 Jun 2023 11:05 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 02 Jun 2023 11:05 AM IST
सार

विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस विरोधी गतिविधियों के लिए निष्कासित नेताओं की सरकारी समिति में ताजपोशी होने की शिकायत कांग्रेस हाईकमान के पास पहुंच गई है। 

विज्ञापन
HP Politics:  Complaint to Congress high command of coronation in the govt committee of expelled leaders
कांग्रेस पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस विरोधी गतिविधियों के लिए निष्कासित नेताओं की सरकारी समिति में ताजपोशी होने की शिकायत कांग्रेस हाईकमान के पास पहुंच गई है। जिला कुल्लू की शिकायत निवारण समिति में पार्टी से निष्कासित नेताओं को सदस्य बनाने का आनी ब्लॉक और जिला कुल्लू कांग्रेस कमेटी ने लिखित में विरोध किया था। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस विरोध की प्रारंभिक पड़ताल करते हुए विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर हाईकमान को दिल्ली भेज दी है। जिला शिकायत निवारण समिति कुल्लू में शामिल किए नेताओं को लेकर संगठन ने मोर्चा खोलते हुए इसे निष्ठावान कार्यकर्ताओं व नेताओं के साथ अन्याय बताया है।

विज्ञापन


गत दिनों कुल्लू में जिला शिकायत निवारण समिति में कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कुछ नेताओं को समिति का सदस्य बनाए जाने की शिकायत प्रदेश कांग्रेस कमेटी और केंद्रीय आलाकमान को भेजी गई थी। कांग्रेस आलाकमान ने इस शिकायत का कड़ा संज्ञान लेते हुए इसकी पूरी रिपोर्ट मांगी थी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मामले की रिपोर्ट तैयार कर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल को भेज दी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि कांग्रेस आलाकमान ने पहले ही स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी ऐसे नेता को जो पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासित किया गया हो, उसके साथ न तो कोई मंच साझा किया जाएगा और न ही सरकारी समितियों का सदस्य बनाया जाएगा। उधर, सूत्रों ने बताया कि मामले के गरमाते ही कुल्लू जिला प्रशासन ने निष्कासित नेता की ओर से किए जाने वाले दो शिलान्यास कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है।
विज्ञापन


ट्राइबल एडवाइजरी काउंसिल चंबा में बनाया सदस्य पार्टी का प्राथमिक सदस्य तक नहीं
शिमला। भरमौर कांग्रेस ब्लॉक की ओर से प्रदेश कमेटी को भेजी शिकायत में आरोप लगाया है कि ट्राइबल एडवाइजरी काउंसिल चंबा में ऐसे व्यक्ति को सदस्य बनाया गया है जो पार्टी का प्राथमिक सदस्य तक नहीं है। इस मामले की भी जांच कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रिपोर्ट दिल्ली भेज दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed