इजरायलियों के ठिकाने और गेस्ट हाउस छान रही पुलिस, मचा हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिनी इजरायल के नाम से प्रसिद्घ कसोल में हिमाचल पुलिस की दो टीमें इजरायलियों के ठिकाने, जंगल व गेस्ट हाउस को छान रही हैं। सीआईडी की स्पेशल यूनिट और स्थानीय पुलिस की टीमें कसोल में लगातार दबिश दे रही हैं।
हिमाचल में रह रहे इस्रायली लश्कर के निशाने पर, आतंकी से पूछताछ में हुआ खुलासा
कौन, कब और कहां रूक रहा है, इसकी पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। इजरायलियों के ठिकानों पर अधिक फोकस रखा गया है। कसोल और आसपास के इलाकों में पुलिस चौकन्ना है। टीम की लगातार दबिश से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
लश्कर आतंकी के खुलासे के बाद पुलिस अलर्ट पर है। सीआईडी की स्पेशल यूनिट सदस्य कमांडो वर्दी में अभियान चलाए हुए हैं। स्थानीय पुलिस सिविल ड्रेस में तय स्थानों में दबिश दे रही है। कसोल में रोड व जंगलों की रैकी की जा रही है।
हालांकि अभी तक दोनों टीम के हाथ कोई सूचना नहीं लग पाई है। टीम लगातार यूपी के प्रतापगढ़ से पकड़े संदिग्ध आतंकी के कसोल कनेक्शन को लेकर जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
विदेशियों की सूचना एकत्रित की जा रही
होटलों व गेस्ट हाउस में आ रहे विदेशियों की सूचना एकत्रित की जा रही है। स्थानीय स्तर पर भी इनपुट इकट्ठा करने की कोशिश की जा रही है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों यूपी के प्रतापगढ़ में एनआईए और यूपी एटीसी ने यूपी के प्रतापगढ़ से एक संदिग्ध आतंकी नईम को गिरफ्तार किया था।
पूछताछ में आतंकी ने खुलासा किया था कि वह कुल्लू के कसोल में इजरायलियों के ठिकानों की रैकी कर चुका है। जिस पर पुलिस समेत खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई है।
इधर, पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि सीआईडी की स्पेशल यूनिट व पुलिस टीम कसोल एरिया में छानबीन कर रही है। पुलिस पूरी तरह से चौकस है।