{"_id":"58d62b6d4f1c1b1a191a1f89","slug":"hp-police-head-constable-falls-into-river-at-rohru","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ी के पुल से गिरकर नदी में बहा पुलिस जवान, सर्च ऑपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकड़ी के पुल से गिरकर नदी में बहा पुलिस जवान, सर्च ऑपरेशन जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 26 Mar 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
डोडरा क्वार पुलिस चौकी में तैनात एक हेड कांस्टेबल शनिवार को शियानघाटी में लकड़ी का पुल पार करते समय पांव फिसलने से रुपिण नदी में जा गिरा। नदी में बहाव अधिक होने से वह उसमें बह गया। पुलिस की टीम दिन भर कांस्टेबल की तलाश करती रही, लेकिन शनिवार देर शाम तक हेड कांस्टेबल का कोई भी सुराग नहीं लग पाया था।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक डोडरा क्वार पुलिस चौकी में तैनात हैड कांस्टेबल रतन दास शनिवार सुबह करीब सात बजे आवश्यक कार्य से रोहड़ू आ रहा था। इसी बीच जब वह शियानघाटी में बने लकड़ी के पैदल पुल को पार कर रहा था तो अचानक उसका पैर फिसल गया।
विज्ञापन
जिससे हेड कांस्टेबल रतन दास सीधे रुपिण नदी में जा गिरा और नदी के तेज बहाव में रतन दास बह गया। रतन दास जुब्बल तहसील के मंढोल गांव का निवासी है। तलाशी अभियान के दौरान डीएसपी रोहड़ू मदनकांत शर्मा स्वयं मौके पर रहे।
विज्ञापन
डीएसपी रोहड़ू मदन कांत शर्मा ने बताया कि रतन दास पुलिस थाना के कार्य से रोहड़ू आ रहा था। पुल पर पांव फिसल जाने के कारण वह रुपिण नदी में गिर गया। पुलिस हेड कांस्टेबल की तलाश कर रही है।