फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Police Constable Bharti, The wait for wearing khaki is over, 1241 candidates will get appointment letters t

HP Police Constable Bharti: खाकी पहनने का इंतजार खत्म, 1241 अभ्यर्थियों को 7 को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

Sat, 03 Sep 2022 06:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 03 Sep 2022 06:25 PM IST
सार

प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पास करने वाले 1241 चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित बटालियन में 6 सितंबर तक दस्तावेज सहित बुलाया गया है। अभ्यर्थियों को नियुक्त से पहले मूल दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा।

विज्ञापन
HP Police Constable Bharti, The wait for wearing khaki is over, 1241 candidates will get appointment letters t
हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आखिर खाकी पहनने का इंतजार खत्म हुआ। हाल ही में प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पास करने वाले 1241 चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित बटालियन में 6 सितंबर तक दस्तावेज सहित बुलाया गया है। अभ्यर्थियों को नियुक्त से पहले मूल दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा। सभी अभ्यर्थियों को 7 सितंबर को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। 269 महिला पुलिस कांस्टेबलों को नियुक्ति पांचवीं आईआरबी बस्सी के कमांडेंट करेंगे। ऐसे में सभी एसपी को महिला पुलिस कांस्टेबल से संबंधित पूरा रिकॉर्ड बस्सी के कमांडेंट को भेजना होगा।  इस संबंध में पुलिस मुख्यालय से आईजी प्रशासन और कल्याण ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को पत्र भी जारी कर दिया है। इस पत्र में कहा गया है कि अभ्यर्थियों को तैनाती देने से पहले निर्धारित तिथि को सभी औपचारिकताएं पूरी कर लें।

विज्ञापन


बटालियन से कांस्टेबलों के पदों पर भर्ती के लिए 7 सितंबर को नियुक्ति पत्र जारी करने होंगे। सभी एसपी को सुनिश्चित करना होगा कि रिकॉर्ड और संबंधित दस्तावेज अपडेट हों। इसके साथ ही 22वां बैच 12 सितंबर से शुरू होगा और चयनित अभ्यर्थियों को नौ माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सभी एसपी से कहा गया है कि चयनित अभ्यर्थियों को निर्देश दिए जाएं कि अपने साथ जरूरत की धनराशि साथ लाएं, जब तक उनको वेतन नहीं मिलता है। कमांडेंट और स्टाफ को संबंधित रिकॉर्ड के साथ पीटीसी डरोह और प्रथम पुलिस बटालियन जुन्गा में 12 सितंबर तक रिपोर्ट करना होगी। शिमला, किन्नौर, सोलन के कांस्टेबलों के 155 और चालकों के 18 पद पहली बटालियन जुन्गा, बनगढ़ में ऊना के सात, तीसरी बटालियन सकोह में चंबा, कांगड़ा के 104 और चालकों के 2 पद, तृतीय बटालियन  पंडोह में कुल्लू और मंडी के 136 और चालकों के 7 पद, चौथी बटालियन जंगलबैरी  में कुल्लू और हमीरपुर के 90 और चालक तक एक पद, छठी बटालियन धौला कुआं में सोलन, सिरमौर, ऊना, बिलासपुर और मंडी 139 कांस्टेबलों और 54 चालकों के पद भरे जाने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed