HP Police Constable Bharti: खाकी पहनने का इंतजार खत्म, 1241 अभ्यर्थियों को 7 को मिलेंगे नियुक्ति पत्र
प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पास करने वाले 1241 चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित बटालियन में 6 सितंबर तक दस्तावेज सहित बुलाया गया है। अभ्यर्थियों को नियुक्त से पहले मूल दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आखिर खाकी पहनने का इंतजार खत्म हुआ। हाल ही में प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पास करने वाले 1241 चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित बटालियन में 6 सितंबर तक दस्तावेज सहित बुलाया गया है। अभ्यर्थियों को नियुक्त से पहले मूल दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा। सभी अभ्यर्थियों को 7 सितंबर को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। 269 महिला पुलिस कांस्टेबलों को नियुक्ति पांचवीं आईआरबी बस्सी के कमांडेंट करेंगे। ऐसे में सभी एसपी को महिला पुलिस कांस्टेबल से संबंधित पूरा रिकॉर्ड बस्सी के कमांडेंट को भेजना होगा। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय से आईजी प्रशासन और कल्याण ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को पत्र भी जारी कर दिया है। इस पत्र में कहा गया है कि अभ्यर्थियों को तैनाती देने से पहले निर्धारित तिथि को सभी औपचारिकताएं पूरी कर लें।
बटालियन से कांस्टेबलों के पदों पर भर्ती के लिए 7 सितंबर को नियुक्ति पत्र जारी करने होंगे। सभी एसपी को सुनिश्चित करना होगा कि रिकॉर्ड और संबंधित दस्तावेज अपडेट हों। इसके साथ ही 22वां बैच 12 सितंबर से शुरू होगा और चयनित अभ्यर्थियों को नौ माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सभी एसपी से कहा गया है कि चयनित अभ्यर्थियों को निर्देश दिए जाएं कि अपने साथ जरूरत की धनराशि साथ लाएं, जब तक उनको वेतन नहीं मिलता है। कमांडेंट और स्टाफ को संबंधित रिकॉर्ड के साथ पीटीसी डरोह और प्रथम पुलिस बटालियन जुन्गा में 12 सितंबर तक रिपोर्ट करना होगी। शिमला, किन्नौर, सोलन के कांस्टेबलों के 155 और चालकों के 18 पद पहली बटालियन जुन्गा, बनगढ़ में ऊना के सात, तीसरी बटालियन सकोह में चंबा, कांगड़ा के 104 और चालकों के 2 पद, तृतीय बटालियन पंडोह में कुल्लू और मंडी के 136 और चालकों के 7 पद, चौथी बटालियन जंगलबैरी में कुल्लू और हमीरपुर के 90 और चालक तक एक पद, छठी बटालियन धौला कुआं में सोलन, सिरमौर, ऊना, बिलासपुर और मंडी 139 कांस्टेबलों और 54 चालकों के पद भरे जाने हैं।