{"_id":"628106727b674e3a395a90af","slug":"hp-police-constable-bharti-paper-leak-case-father-and-son-arrested-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP Police Constable Bharti: पेपर लीक मामले में दो दलाल व पिता-पुत्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Police Constable Bharti: पेपर लीक मामले में दो दलाल व पिता-पुत्र गिरफ्तार
Sun, 15 May 2022 09:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर/धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर/धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 15 May 2022 09:14 PM IST
सार
बिलासपुर में कुछ अभ्यर्थियों से पूछताछ की गई। परीक्षा में 63 नंबर लेने वाले एक अभ्यर्थी पर पुलिस को शक हुआ। उससे और अधिक गहन पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसके पिता ने पेपर की सेटिंग करवाई थी।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा के पेपर लीक मामले में चार और लोगों की गिरफ्तारी हुई है। बिलासपुर से पिता-पुत्र के अलावा एक दलाल शिमला और एक लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। अभी तक मामले में 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार पिता-पुत्र और शिमला से दलाली के आरोप में पकड़े व्यक्ति को बिलासपुर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 18 मई तक रिमांड पर भेजा दिया गया है।
विज्ञापन
आरोप है कि शिमला से गिरफ्तार दलाल ने छह लाख रुपये में प्रश्नपत्र उपलब्ध करवाया था। मामले की जांच के लिए गठित पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) हर जिले में ज्यादा अंक लेने वाले अभ्यर्थियों से पूछताछ कर रही है। बिलासपुर में भी कुछ अभ्यर्थियों से पूछताछ की गई। परीक्षा में 63 नंबर लेने वाले एक अभ्यर्थी पर पुलिस को शक हुआ। उससे और अधिक पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसके पिता ने पेपर की सेटिंग करवाई थी।
विज्ञापन
अभ्यर्थी के पिता को भी गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। अभ्यर्थी के पिता ने बताया कि शिमला जिले के एक व्यक्ति ने छह लाख रुपये लेकर प्रश्नपत्र उपलब्ध करवाया था। इसके बाद पुलिस ने शिमला जिले में दबिश देकर दलाली के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। एसआईटी के प्रमुख डीआईजी मधुसूदन शर्मा ने बताया कि पेपर लीक मामले में बिलासपुर जिले से दो गिरफ्तारियां की गई हैं और शिमला जिले से भी एक गिरफ्तारी की गई है।
विज्ञापन
वहीं, मामले की जांच पड़ताल कर रही एसआईटी ने लखनऊ से भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान अभिषेक पुत्र जितेंद्र निवासी ग्रीन महादेव लखनऊ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी तीन अभ्यर्थियों के संपर्क में था और उसने पैसे लेकर उन्हें पेपर मुहैया करवाया था।
तीन अभ्यर्थियों के बारे में उससे जानकारी ली जा रही है। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। गौर हो कि पुलिस कांस्टेबलों के 1,334 पदों की भर्ती के लिए 27 मार्च को लिखित परीक्षा हुई थी। 5 अप्रैल को परिणाम घोषित हुआ। प्रदेशभर में 81 परीक्षा केंद्रों में पेपर हुआ था। पेपर लीक होने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने परीक्षा रद्द कर दी थी।