फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP MC Election: Congress Deploys Team of Stalwarts for Campaigning; Six Ministers and 16 MLAs to Lead the Char

HP MC Election: प्रचार के लिए कांग्रेस ने उतारी दिग्गजों की टीम, छह मंत्री और 16 विधायक संभालेंगे मोर्चा

Tue, 05 May 2026 10:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 05 May 2026 10:32 PM IST
सार

 प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नगर निगम चुनाव को लेकर धर्मशाला, पालमपुर और मंडी सदर के लिए विशेष चुनावी कमेटियों का गठन कर दिया है।

विज्ञापन
HP MC Election: Congress Deploys Team of Stalwarts for Campaigning; Six Ministers and 16 MLAs to Lead the Char
हिमाचल नगर निगम चुनाव। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नगर निगम चुनाव को लेकर धर्मशाला, पालमपुर और मंडी सदर के लिए विशेष चुनावी कमेटियों का गठन कर दिया है। प्रदेश महासचिव (संगठन) विनोद जिंटा की ओर से जारी आदेशों में मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं को वार्ड स्तर तक जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी पदाधिकारियों को 7 मई 2026 से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होने के निर्देश दिए गए हैं। धर्मशाला नगर निगम में मंत्री चौधरी चंद्र कुमार को वरिष्ठ पर्यवेक्षक और विधायक रघुबीर सिंह बाली को प्रभारी बनाया गया है। एमपी अनुराग शर्मा और पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी को सह प्रभारी लगाया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

विभिन्न वार्डों की जिम्मेदारी विधायक केवल पठानिया, मलेंद्र राजन, किशोरी लाल के अलावा पूर्व विधायक अजय महाजन, दिग्विजय मल्होत्रा, चेयरमैन संजय चौहान, नरेंद्र मुगरा, कुलदीप पठानिया, अजय वर्मा, मनोज कुमार और डाॅ. राजेश शर्मा सहित अन्य नेताओं को दी गई है। पालमपुर में मंत्री राजेश धर्माणी, यादविंदर गोमा और विधायक आशीष बुटेल संयुक्त रूप से चुनावी कमान संभालेंगे। यहां चुनाव प्रबंधन को तीन जोनों में बांटकर अलग-अलग विधायकों को जिम्मेदारी दी गई है। जोन एक विधायक संजय रतन, जोन दो विधायक भवानी पठानिया और जोन तीन का जिम्मा विधायक नीरज नैयर को सौंपा गया है। अमित सूद, मृदुल नाग और दिनेश शर्मा को भी जिम्मेवारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी सदर नगर निगम चुनावों के लिए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उनके साथ मंत्री विक्रमादित्य सिंह और रोहित ठाकुर को प्रभारी बनाया गया है। डीसीसी अध्यक्ष चंपा ठाकुर को को प्रभारी बनाया गया है। पार्टी ने 15 वार्डों के लिए अलग-अलग प्रभारी तैनात किए हैं। वार्ड स्तर पर चेयरमैन बुद्धि सिंह ठाकुर, विधायक चंद्र शेखर, अनुराधा राणा, राकेश कालिया, सुरेश कुमार, रणजीत राणा, भुवनेश्वर गौड़, विवेक शर्मा, सुदर्शन बबलू, चेयरमैन में शशि शर्मा, संजीव गुलेरिया, विक्रम शर्मा, यशवंत छाजटा, महेश्वर चौहान, लाल सिंह कौशल के अलावा जगदीश ठाकुर, भीम ठाकुर, दिनेश पटियाल और हितेश ठाकुर को जिम्मा सौंपा गया है। डिजिटल प्रचार को मजबूत करने के लिए सोशल मीडिया और मीडिया प्रबंधन की जिम्मेदारी भी अलग टीमों को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed