फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP MC Election: Congress and BJP to Go All Out in Municipal Corporation Elections

HP MC Election: नगर निगम चुनाव में पूरी ताकत झोंकेगी कांग्रेस और भाजपा, ये नेता संभालेंगे मोर्चा

Sat, 02 May 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 02 May 2026 05:00 AM IST
सार

नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंकने की तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार की अगुवाई में पार्टी मैदान में उतरेगी। 

विज्ञापन
HP MC Election: Congress and BJP to Go All Out in Municipal Corporation Elections
हिमाचल नगर निगम चुनाव। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंकने की तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार की अगुवाई में पार्टी मैदान में उतरेगी। पार्टी रणनीति के तहत मंत्रियों, विधायकों और बोर्ड-निगमों के चेयरमैन को अलग-अलग वार्डों में प्रचार का जिम्मा सौंपा जाएगा, ताकि जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ बनाई जा सके। सोलन और मंडी नगर निगम के लिए तीन-तीन मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। कांगड़ा की कमान भी तीन मंत्रियाें को सौंपने की योजना है।

विज्ञापन

पार्टी सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस इस बार डोर-टू-डोर अभियान पर विशेष फोकस कर रही है। मंत्री और वरिष्ठ नेता सीधे घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करेंगे और सरकार की उपलब्धियों के साथ स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे। इसके लिए एक विस्तृत प्रचार कमेटी भी गठित की जा रही है, जो पूरे अभियान की मॉनिटरिंग करेगी। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों को भी अहम जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, ताकि संगठनात्मक स्तर पर समन्वय मजबूत रहे और हर वार्ड में प्रभावी तरीके से चुनाव प्रचार किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्रियों के साथ विधायक और चेयरमैन को प्रचार का जिम्मा : विनय
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ नगर निगम चुनाव लड़ेगी। कार्यकर्ताओं और नेताओं के समन्वित प्रयास से हम जनता के मुद्दों को लेकर मजबूती से मैदान में उतरेंगे। प्रचार समिति गठित की जा रही है, जिसमें मंत्रियों के साथ विधायकों, बोर्ड निगम अध्यक्षों को प्रचार का जिम्मा सौंपा जाएगा।

विज्ञापन

नामांकन प्रक्रिया पूरी होते ही चुनाव प्रचार में उतरेगी भाजपा, 64 में से 63 प्रत्याशी घोषित
 प्रदेश के नगर निगम चुनावों में नामांकन प्रक्रिया पूरी होते ही भारतीय जनता पार्टी चुनाव प्रचार को तेज करेगी। पार्टी ने 64 में से 63 वार्डों में प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। सोलन नगर निगम के वार्ड नंबर-7 का उम्मीदवार अभी घोषित होना बाकी है। भाजपा अब प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में व्यापक चुनाव प्रचार अभियान शुरू किया जाएगा। पार्टी के केंद्रीय व वरिष्ठ नेता भी विभिन्न नगर निगम क्षेत्रों में जनसभाएं और बैठकें कर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करेंगे। भाजपा ने कांग्रेस सरकार का मुकाबला करने के लिए इस बार सुनियोजित और बहुस्तरीय चुनावी ब्लूप्रिंट तैयार किया है। इसके तहत संगठन को तीन स्तरों प्रदेश, जिला और वार्ड पर मजबूत किया जा रहा है। हर वार्ड में प्रभारी नियुक्त कर बूथ स्तर तक प्रबंधन को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया है।

संगठनात्मक बैठकों का आयोजन होगा
सात मई को पालमपुर, मंडी, धर्मशाला और सोलन में संगठनात्मक बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इन बैठकों में चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। टिकट वितरण के बाद कुछ स्थानों पर असंतोष के स्वर उभरे हैं। इसके लिए भाजपा ने त्वरित डैमेज कंट्रोल करते हुए असंतुष्ट नेताओं को मनाने की कवायद शुरू कर दी है। वरिष्ठ नेताओं को इस जिम्मेदारी में लगाया गया है ताकि चुनाव के दौरान एकजुटता बनी रहे।
चुनाव प्रचार को धार देने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप, डॉ. सिकंदर कुमार, हर्ष महाजन, राजीव भारद्वाज, कंगना सहित कई वरिष्ठ नेता मैदान में उतरेंगे। ये नेता विभिन्न क्षेत्रों में जनसभाएं कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास करेंगे। पूर्व मंत्री और विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा कि पार्टी ने समय से पहले टिकट वितरण किया है। बड़े नेताओं की सक्रियता बढ़ गई है। कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों से जनता परेशान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed