फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP LEET Result 2023: Board of Technical Education will announce the result this day

HP LEET Result 2023: हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड इस दिन घोषित करेगा परिणाम

Fri, 02 Jun 2023 06:49 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 02 Jun 2023 06:49 PM IST
सार

तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव आरके शर्मा ने बताया कि बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड की गई लेट्रल एंटी एंट्रेंस टेस्ट (लीट) की आंसर की पर किसी भी अभ्यर्थी ने आपत्ति दर्ज नहीं करवाई। 

विज्ञापन
HP LEET Result 2023: Board of Technical Education will announce the result this day
हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड शनिवार को लेट्रल एंटी एंट्रेंस टेस्ट (लीट) का परिणाम घोषित करेगा। बोर्ड की ओर से 28 मई को ली गई प्रवेश परीक्षा के बाद इसकी आंसर की को बेवसाइट पर अपलोड कर अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी थीं, लेकिन किसी भी अभ्यर्थी ने बोर्ड की ओर से जारी की गई आंसर की पर आपत्ति दर्ज नहीं करवाई है। तकनीकी शिक्षा बोर्ड अब तीन जून को लीट का परिणाम घोषित करेगा। तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव आरके शर्मा ने बताया कि बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड की गई लेट्रल एंटी एंट्रेंस टेस्ट (लीट) की आंसर की पर किसी भी अभ्यर्थी ने आपत्ति दर्ज नहीं करवाई।

विज्ञापन


बोर्ड की ओर से 31 मई को लीट की आंसर की वेबसाइट पर अपलोड कर एक जून शाम 5:00 बजे तक अभ्यर्थियों को प्रमाणिक साक्ष्यों सहित आपत्ति दर्ज करवाने का समय दिया गया था, लेकिन इस संबंध में कोई भी आपत्ति अभ्यर्थियों की ओर से बोर्ड कार्यालय को प्राप्त नहीं हुई है। तीन जून को लीट का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। परिणाम बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा और अभ्यर्थी अपना परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर अपने पंजीकरण संख्या और पासवर्ड के साथ लॉगइन कर प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा के लिए 2,529 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें से परीक्षा 2,232 अभ्यर्थी बैठे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed