फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP ITI counseling will be done in two phases for admission in ITI Know last date to apply

HP ITI News: आईटीआई में प्रवेश के लिए इस बार दो चरणों में होगी काउंसलिंग, ये है आवेदन करने की अंतिम तिथि

Thu, 18 Jul 2024 08:24 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 18 Jul 2024 08:24 PM IST
सार

आईटीआई में प्रवेश के लिए इस बार काउंसलिंग प्रक्रिया दो चरणों में होगी। आवेदन की प्रक्रिया 22 जुलाई तक ऑनलाइन माध्यम से चलेगी।

विज्ञापन
HP ITI counseling will be done in two phases for admission in ITI Know last date to apply
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में इस बार काउंसलिंग प्रक्रिया दो चरणों में होगी। दूसरे चरण के बाद सीधे स्पॉट काउंसलिंग के माध्यम से अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित की जाएंगी। इससे पहले आईटीआई में प्रवेश के लिए तीन चरणों में काउंसलिंग प्रक्रिया होती थी और उसके बाद स्पॉट राउंड के जरिये रिक्त सीटों को भरने की प्रक्रिया शुरू होती थी। प्रदेश की सरकारी और निजी आईटीआई में विभिन्न ट्रेडों में 27,500 के करीब सीटें भरी जानी हैं। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 22 जुलाई तक ऑनलाइन माध्यम से चलेगी।

विज्ञापन


पहले चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया 31 जुलाई को होगी। अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के सत्यापन के लिए 5 अगस्त तक का समय रहेगा। वहीं, 6 अगस्त को पहले चरण की काउंसलिंग के बाद रिक्त पड़ी सीटों को दर्शाया जाएगा, जबकि दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थी 12 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। 20 जुलाई को सीटों का आवंटन होगा। अभ्यर्थियों के पास 23 अगस्त तक अपने दस्तावेजों को सत्यापन करवाने का समय रहेगा। वहीं 28 अगस्त से सीधा स्पॉट राउंड शुरू होगा। इसमें अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का आरक्षण नहीं मिलेगा। अभ्यर्थियों को मौके पर ही मेरिट लिस्ट के आधार पर सीटें आवंटित कर दी जाएंगी। अभ्यर्थियों को उसी दौरान शुल्क आदि जमा करवा कर सीट कन्फर्म करवानी होगी।
विज्ञापन


तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण हिमाचल प्रदेश के निदेशक अक्षय सूद का कहना है कि इस आईटीआई में प्रवेश संबंधी नोटिफिकेशन जारी की गई है। जारी की गई नोटिफिकेशन के अनुसार ही काउंसलिंग प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed