फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp industry minister vikram singh statement regarding cashless transaction

कैशलेस भुगतान को लेकर मंत्री विक्रम सिंह ने किया ये एलान, उद्योगों में इनको मिलेगा रोजगार

Thu, 18 Jan 2018 10:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Thu, 18 Jan 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
hp industry minister vikram singh statement regarding cashless transaction

उद्योग व श्रमिक एवं रोजगार मंत्री विक्रम सिंह ने शिमला में राज्य श्रमिक एवं रोजगार विभाग की बैठक की अध्यक्षता की। निजी क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों के लिए ‘कैशलैस’ लेन-देन और अन्य भुगतान करने के लिए एक तंत्र विकसित किया जाएगा। 

विज्ञापन


इससे श्रमिकों के वेतन मामलों में किसी तरह की कोताही न होगी। उद्योग व श्रमिक एवं रोजगार मंत्री विक्रम सिंह बुधवार को शिमला में राज्य श्रमिक एवं रोजगार विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। 
विज्ञापन


कहा कि भविष्य में स्थापित होने वाली सभी औद्योगिक, पर्यटन तथा जलविद्युत इकाइयों में सृजित होने वाले रोजगार में से कम से कम 70 प्रतिशत रोजगार हिमाचल के युवाओं को प्रदान किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की योजनाओं को भी प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा

hp industry minister vikram singh statement regarding cashless transaction

मंत्री ने कहा कि भवन तथा अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड सुनिश्चित बनाए कि अधिक से अधिक श्रमिक बोर्ड में पंजीकृत हों। विभाग में श्रमिकों के कल्याण के लिए सभी कार्यों व क्रियाओं को सरल तथा यथार्थवादी बनाया जाना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि इससे न केवल विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार होगा बल्कि विभाग की योजनाओं को भी प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग में खाली पड़े सभी क्रियाशील पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाएगा।

अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रमिक एवं रोजगार निशा सिंह ने मंत्री का स्वागत किया। श्रमिक आयुक्त हिमांशु शेखर मिश्रा, प्रदेश भवन व अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ज्योति राणा, हिमाचल कौशल विकास निगम प्रबंधन निदेशक राजेश शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed