फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp high court transfer 43 judges from district court.

यातायात सुधारने के लिए एक साथ 43 जजों के तबादले

Fri, 08 Jan 2016 11:13 PM IST
Updated Fri, 08 Jan 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
hp high court transfer 43 judges from district court.

हिमाचल प्रदेश में ट्रैफिक की समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश हाईकोर्ट ने प्रदेश के 11 जिलों में मोबाइल ट्रैफिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी है। शुक्रवार को हाईकोर्ट के शीतकालीन अवकाश शुरू होने से पहले रजिस्ट्रार जनरल ने प्रदेश की जिला कचहरियों के कुल 43 जजों के तबादला आदेश भी जारी किए। बीते दिनों ही मुख्य न्यायाधीश मंसूर अहमद मीर ने प्रदेश में ट्रैफिक की समस्या को दूर करने के लिए ट्रैफिक मजिस्ट्रेट तैनात करने की घोषणा की थी। इसी कड़ी में शुक्रवार को नए आदेश जारी हुए हैं।

विज्ञापन


सिविल जज (जूनियर डिविजन) चच्योट सूर्या प्रकाश को मोबाइल ट्रैफिक मजिस्ट्रेट बिलासपुर और हमीरपुर, सिविल जज (जूनियर डिविजन) बडसर विक्रांत कौंडल को मोबाइल ट्रैफिक मजिस्ट्रेट शिमला और किन्नौर, सिविल जज (जूनियर डिविजन) बैजनाथ अमरदीप सिंह को मोबाइल ट्रैफिक मजिस्ट्रेट कांगड़ा और ऊना, सिविल जज (जूनियर डिविजन) मनाली संदीप सिंह सिहाग को मोबाइल ट्रैफिक मजिस्ट्रेट मंडी और कुल्लू सिविल जज (जूनियर डिविजन) डलहौजी को मोबाइल ट्रैफिक मजिस्ट्रेट चंबा और सिविल जज (जूनियर डिविजन) पालमपुर असलम बेग को मोबाइल ट्रैफिक मजिस्ट्रेट सोलन और सिरमौर लगाया गया है।
विज्ञापन


इनके अलावा अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (1) मंडी डोला राम ठाकुर को वक्फ ट्रिब्यूनल मुख्यालय धर्मशाला का चेयरमैन, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (1) ऊना देवेंद्र कुमार को जिला उपभोक्ता फोरम ऊना का अध्यक्ष, सिविल जज (जूनियर डिविजन) घुमारवीं विवेक शर्मा को सचिव को जिला लीगल सर्विस अथारिटी शिमला और किन्नौर, सिविल जज (जूनियर डिविजन) राजगढ़ सिद्धार्थ सरपाल को सचिव जिला लीगल सर्विस अथारिटी सोलन और सिरमौर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनको भी दी गई तैनाती

hp high court transfer 43 judges from district court.

सिविल जज (जूनियर डिविजन) करसोग सुभाष चंद्र भसीन को सचिव जिला लीगल सर्विस अथारिटी ऊना और हमीरपुर, सिविल जज (जूनियर डिविजन) शिमला कपिल शर्मा को सचिव जिला लीगल सर्विस अथारिटी मंडी और बिलासपुर, सिविल जज (जूनियर डिविजन) करसोग सुभाष चंद्र भसीन को सचिव जिला लीगल सर्विस अथारिटी ऊना और हमीरपुर, सिविल जज (जूनियर डिविजन) चौपाल मोहित बसंल को सचिव जिला लीगल सर्विस अथारिटी कुल्लू और लाहौल स्पीति, सिविल जज (जूनियर डिविजन) चंबा नितिन  मित्तल को सचिव जिला लीगल सर्विस अथारिटी चंबा, सिविल जज (जूनियर डिविजन) कसौली नेहा दहिया को सचिव जिला लीगल सर्विस अथारिटी कांगड़ा नियुक्त किया गया है।

सिविल जज (जूनियर डिविजन) नालागढ़ कनिका चावला को सिविल जज (जूनियर डिविजन) कसौली, सिविल जज (जूनियर डिविजन) नूरपुर दिव्या ज्योति पटियाल को सिविल जज (जूनियर डिविजन) नालागढ़, सिविल जज (जूनियर डिविजन) शिमला कोर्ट नंबर चार से अक्षी शर्मा को कोर्ट नंबर तीन शिमला, सिविल जज (जूनियर डिविजन) शिमला कोर्ट नंबर पांच नेहा शर्मा को कोर्ट नंबर चार शिमला, सिविल जज (जूनियर डिविजन) धर्मशाला अशोक कुमार को सिविल जज (जूनियर डिविजन) चच्योट, सिविल जज (जूनियर डिविजन) ऊना गौरव कुमार को सिविल जज (जूनियर डिविजन) चौपाल, सिविल जज (जूनियर डिविजन) कांगड़ा प्रशांत सिंह नेगी को सिविल जज (जूनियर डिविजन) मनाली तैनाती दी गई है।

सिविल जज (जूनियर डिविजन) शिमला कोर्ट नंबर छह माध्वी सिंह को सिविल जज (जूनियर डिविजन) राजगढ़, सिविल जज (जूनियर डिविजन) कोर्ट नंबर सात शिमला नव कमल को सिविल जज (जूनियर डिविजन) करसोग, सिविल जज (जूनियर डिविजन) धर्मशाला कोर्ट नंबर दो से शिखा लखनपाल को सिविल जज (जूनियर डिविजन) कोर्ट नंबर एक धर्मशाला, सिविल जज (जूनियर डिविजन) सुंदरनगर अनीश कुमार को सिविल जज (जूनियर डिविजन) डलहौजी, सिविल जज (जूनियर डिविजन) कोर्ट नंबर आठ शिमला अंशु चौधरी को कोर्ट नंबर पांच शिमला, सिविल जज (जूनियर डिविजन) कोर्ट नंबर तीन घुमारवीं प्रतिभा नेगी को कोर्ट नंबर दो घुमारवीं, सिविल जज (जूनियर डिविजन) ऊना कोर्ट नंबर चार अजय कुमार को सिविल जज (जूनियर डिविजन) कोर्ट नंबर एक ऊना के पद पर नियुक्त किया गया है। इनके अलावा हाईकोर्ट ने प्रदेश ज्यूडिशियल अकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे 13 अन्य जजों को भी नियुक्ति दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed