{"_id":"5768258c4f1c1b9960b48231","slug":"hp-high-court-orders-to-remove-illegal-encroachment-from-chambaghat-to-dhali","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट ने दिए आदेश, चंबाघाट से ढली तक हटाओ अवैध कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट ने दिए आदेश, चंबाघाट से ढली तक हटाओ अवैध कब्जे
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 21 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल हाईकोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिए हैं कि वह राष्ट्रीय राजमार्ग चंबाघाट से ढली तक अवैध कब्जों से मुक्त करवाकर तुरंत नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सपुर्द करे।
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश मंसूर अहमद मीर और न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान की खंडपीठ ने सोलन तथा शिमला के जिलाधीशों को आदेश दिए कि वह अवैध कब्जा हटाओ मुहिम में संबंधित कर्मियों की हरसंभव सहायता करे।
विज्ञापन
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने नेशनल हाईवे परवाणु से लेकर ढली तक अवैध कब्जों को हटाने के मामले पर कोर्ट को बताया कि उन्होंने दत्यार से शिमला की ओर 21 किलोमीटर तक सड़क के आसपास वाले 280 अवैध कब्जों में से 175 को हटा लिया है।
विज्ञापन
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तारीफ करते हुए मामले में नियुक्त एमिकस क्युरी ने कोर्ट को बताया कि अथॉरिटी अपना काम अच्छी तरह कर रही है और कोर्ट के आदेशों की अनुपालना की जा रही है। मामले पर अगली सुनवाई एक अगस्त को होगी।