{"_id":"58fe33aa4f1c1b0b71c0bfcb","slug":"hp-high-court-notice-to-hp-govt-on-second-capital","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला को दूसरी राजधानी बनाने पर हाईकोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला को दूसरी राजधानी बनाने पर हाईकोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 25 Apr 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल हाईकोर्ट ने धर्मशाला को दूसरी राजधानी बनाने के खिलाफ दायर याचिका पर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर छह सप्ताह के भीतर जवाब तलब किया है। न्यायाधीश संजय करोल और न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान की खंडपीठ ने प्रार्थी परेश शर्मा की ओर से दायर याचिका की प्रारंभिक सुनवाई के बाद ये आदेश पारित किए।
विज्ञापन
मामले पर सुनवाई अब 12 जून को होगी। प्रार्थी परेश शर्मा ने धर्मशाला को दूसरी राजधानी बनाने की तीन मार्च की अधिसूचना को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। प्रार्थी का आरोप है कि सरकार ने केवल राजनीतिक फायदे के लिए यह फैसला लिया, जबकि मौजूदा परिस्थितियों में इसकी कोई आवश्यकता नहीं है। प्रशासनिक सुधार आयोग की सिफारिशों के बगैर यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
प्रदेश की वित्तीय और भौगोलिक परिस्थितियों को भी ध्यान में नहीं रखा गया है। छोटे राज्य में दो राजधानियों की जरूरत समझ से परे है। यह निर्णय जनहित में भी नहीं है। दूसरी राजधानी को नीति निर्धारण शक्तियों की आड़ में बनाना कानूनी रूप से गलत है। राज्य सरकार इस तरह का गैर कानूनी और मनमाना फैसला नहीं ले सकती है।
विज्ञापन
45 हजार करोड़ के कर्ज में दबा प्रदेश, विधायक भी खिलाफ
प्रार्थी ने याचिका में कहा है कि प्रदेश पहले ही 45 हजार करोड़ रुपये के कर्ज के बोझ में दबा हुआ है। मौजूदा सरकार के अपने विधायक भी इस फैसले को तर्कहीन और नाजायज बता रहे हैं। प्रार्थी ने दूसरी राजधानी की अधिसूचना खारिज करने की मांग की है।