फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP High Court: CID will investigate the murderous attack on Sikh spiritual leader

HP High Court: सिख आध्यात्मिक धर्मगुरु पर जानलेवा हमले की जांच करेगी सीआईडी

Mon, 13 Mar 2023 08:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 13 Mar 2023 08:36 PM IST
सार

 न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर ने पुलिस महानिदेशक को आदेश दिए हैं कि वह इस मामले की जांच सीआईडी को 21 मार्च तक सुपुर्द कर दें। अदालत ने सीआईडी को इस मामले की जांच 30 जून तक पूरी करने के दिए आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
HP High Court: CID will investigate the murderous attack on Sikh spiritual leader
हिमाचल हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल हाईकोर्ट ने सिख आध्यात्मिक धर्मगुरु पर जानलेवा हमले की जांच का जिम्मा सीआईडी को सौंप दिया है। न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर ने पुलिस महानिदेशक को आदेश दिए हैं कि वह इस मामले की जांच सीआईडी को 21 मार्च तक सुपुर्द कर दें। अदालत ने सीआईडी को इस मामले की जांच 30 जून तक पूरी करने के दिए आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


कुल्लू जिला के गदौरी में 3 जून 2018 को सिख आध्यात्मिक धर्मगुरु पर जानलेवा हमला हुआ था। इस हमले में धर्मगुरु खेम सिंह के शरीर पर 35 गंभीर घाव हुए थे। सर्वहितकारी आध्यात्मिक केंद्र की ओर से दायर याचिका में आरोप लगाया गया था कि पुलिस इस मामले की जांच ढुलमुल तरीके से कर रही है। आध्यात्मिक केंद्र ने इस मामले की जांच का जिम्मा सीबीआई जैसी स्वतंत्र एजेंसी को सौंपने की गुहार लगाई थी। अदालत ने घटना की परिस्थितियों को देखते मामले की जांच का जिम्मा सीआईडी को सौंपा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed