फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp high court chief justice Suryakant statement in Full Court function

रोज ओपनर के तौर पर आकर शाम तक नॉट आउट रहना पसंद करूंगा: मुख्य न्यायाधीश

Sat, 06 Oct 2018 09:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 06 Oct 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
hp high court chief justice Suryakant statement in Full Court function

हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा है कि वे प्रतिदिन एक ओपनर के रूप में आकर शाम तक नाटआउट रहना पसंद करेंगे। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की ओर से जस्टिस सूर्यकांत को टीम का राहुल द्रविड़ बताने पर उन्होंने कहा, ‘मुख्य न्यायाधीश मेरे बड़े भाई समान हैं।

विज्ञापन


उन्होंने काम देखकर भावुकता में ऐसा कहा होगा। मैं इसके काबिल नहीं हूं। प्रयास करूंगा कि उनकी भावनाओं के अनुरूप काम करके दिखाऊं। पदभार संभालते ही उन्होंने प्रदेश सरकार को हिदायत दी कि कोर्ट के समक्ष आने वाले मामलों में शपथपत्र समय से दायर किए जाएं। 
विज्ञापन


प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पदभार संभालने के बाद न्यायमूर्ति सूर्यकांत के स्वागत में शुक्रवार को हाईकोर्ट में फुलकोर्ट स्वागत संबोधन समारोह हुआ। रजिस्ट्रार जनरल राजीव भारद्वाज ने कार्यवाही का संचालन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में ये गणमान्य रहे मौजूद

hp high court chief justice Suryakant statement in Full Court function

न्यायमूर्ति संजय करोल, न्यायमूर्ति डीसी चौधरी, न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान, न्यायमूर्ति सुरेश्वर ठाकुर, न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर, न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल, न्यायमूर्ति संदीप शर्मा तथा न्यायमूर्ति चंद्र भूषण बारोवालिया भी उपस्थित रहे। 

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि आज के परिदृश्य में त्वरित एवं प्रभावी न्याय प्रदान करना न्यायपालिका के समक्ष बहुत बड़ी चुनौती है। प्रत्येक मामले को निपटाने के लिए तय समयसीमा होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि बार तथा बेंच का अस्तित्व तभी सार्थक होगा, जब वे गरीब व्यक्ति के आंसू पोंछने के योग्य हों। फुल कोर्ट स्वागत संबोधन से पूर्व हाईकोर्ट परिसर में मुख्य न्यायाधीश को गार्ड ऑफ  ऑनर भी दिया गया।

पर्यावरण के प्रति सचेत मुख्य न्यायाधीश मिलना हिमाचल का सौभाग्य

hp high court chief justice Suryakant statement in Full Court function

न्यायमूर्ति संजय करोल ने न्यायमूर्ति सूर्यकांत का मुख्य न्यायाधीश का कार्यभार संभालने पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि न्यायमूर्ति सूर्यकांत एक सरल व सहृदय व्यक्ति हैं।हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट प्रतिभाशाली व पर्यावरण के प्रति सचेत मुख्य न्यायाधीश पाने पर आज अपने को सौभाग्यशाली महसूस कर रहा है।

उन्होंने कहा कि न्याय प्रदान करने में उनका अद्वितीय योगदान, युवा अवस्था में पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट का न्यायाधीश बनना तथा उनका हर क्षेत्र में योगदान बड़ी उपलब्धियां रही हैं।

ये गण्यमान्य रहे मौजूद

hp high court chief justice Suryakant statement in Full Court function

 महाधिवक्ता अशोक शर्मा, बार परिषद के अध्यक्ष रमाकांत शर्मा, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव जीवन तथा भारत के अतिरिक्त सॉलिसीटर जनरल राजेश शर्मा ने भी विचार रखे।समारोह में सेवानिवृत्त

न्यायाधीश वीपी भटनागर, एके गोयल, कुलदीप सिंह कंवर, ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष वीके शर्मा, राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के अध्यक्ष पीएस राणा, पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश, हिमाचल हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार, पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed