फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP govt will recruit sub constables on contract basis.

हिमाचल पुलिस में अब भर्ती होंगे सब कांस्टेबल

Sat, 23 Aug 2014 08:01 AM IST
Updated Sat, 23 Aug 2014 08:01 AM IST
विज्ञापन
HP govt will recruit sub constables on contract basis.

खर्च बचाने के लिए हिमाचल सरकार अब कांस्टेबल के अलावा सब-कांस्टेबल की भी भर्ती करने तैयारी कर रही है। इसके लिए पुलिस में अलग पद सृजित करने पर विचार चल रहा है। कांस्टेबल से एक रैंक कम सब-कांस्टेबल का न केवल वेतन कम होगा बल्कि इनकी नियुक्ति भी अनुबंध की तर्ज पर हो सकती है।

विज्ञापन


कम खर्च में ज्यादा पुलिस फोर्स के लिए यह फार्मूला अपनाया जा रहा है। पुलिस महकमे का यह प्रस्ताव अभी गृह और वित्त विभागों में विचाराधीन है। इसका खाका तैयार कर लिया गया है। इसे सिरे चढ़ाने के लिए हिमाचल पुलिस एक्ट में संशोधन करने पर मंथन चल रहा है। वैसे भी प्रदेश के थानों में स्टाफ की भारी कमी चल रही है।

विज्ञापन

कांस्टेबलों के 1617 पद हैं खाली

HP govt will recruit sub constables on contract basis.

हिमाचल पुलिस में वर्तमान में कांस्टेबलों के 1617 रिक्त चल रहे हैं। थानों में स्टाफ की कमी है। इसका तोड़ निकालने के लिए सब-कांस्टेबल भर्ती के फार्मूले पर काम किया जा रहा है। इस के लिए छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के पैटर्न को स्टडी किया गया है। इसके बाद सब कांस्टेबल की भर्ती का प्रस्ताव तैयार हुआ है।

हिमाचल में अभी तक पुलिस में कांस्टेबल एवं इससे ऊपर के रैंकों पर ही भर्ती की व्यवस्था है। उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो वित्त विभाग इस प्रस्ताव के पक्ष में है। आर्थिक संकट से जूझ रही हिमाचल सरकार वित्तीय बोझ के चलते कांस्टेबल भर्ती के प्रस्ताव को टर्न डाउन करती रही है।

हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक संजय कुमार ने बताया कि सब कांस्टेबल के कांसेप्ट पर चर्चा हुई है। काफी कुछ अभी स्पष्ट नहीं है। छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के पैटर्न को स्टडी किया गया है। फैसला सरकार को लेना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed