फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp govt will open law university at shimla.

गुड न्यूज! शिमला में खुलेगी पहली लॉ यूनिवर्सिटी

Fri, 24 Apr 2015 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 24 Apr 2015 09:56 PM IST
विज्ञापन
hp govt will open law university at shimla.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार उच्च न्यायालय की मदद से शिमला के घणाहट्टी में लॉ यूनिवर्सिटी खोलने जा रही है। इसके लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है। इसके अलावा अत्याधुनिक न्यायिक अकादमी भी स्थापित की जा रही है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शुक्रवार को पीटरहॉफ में ‘न्याय वितरण प्रणाली का सुदृढ़ीकरण: उपकरण व तकनीक’ विषय पर उत्तरी राज्यों के क्षेत्रीय न्यायिक सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून के छात्रों को विश्वस्तरीय शिक्षा देने की आवश्यकता है, जिससे वे बेहतर न्यायिक सेवाएं दे सकें।
विज्ञापन


सीएम ने अधीनस्थ न्यायालयों में पांच साल से अधिक अवधि से लंबित मामलों की संख्या में आठ प्रतिशत कमी आने पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि लोगों की कानूनी आवश्यकताओं, फास्ट ट्रैक न्यायालयों की भूमिका को देखते हुए प्रदेश में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के नौ नियमित न्यायालय और एक सीबीआई न्यायालय सृजित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वर्ष में 28 हजार मामले निपटाए : सीजे

गत दो वर्षों के दौरान 15 सिविल जज और छह अतिरिक्त जिला न्यायाधीश नियुक्त किए गए हैं। यह आवश्यक हो गया है कि मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित हो। इस मौके पर विधि मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार न्यायिक अधिकारियों को मूलभूत सुविधाएं देने के साथ-साथ हर तरह से सहयोग करेगी।


हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मंसूर अहमद मीर ने कहा कि विधि आयोग की 245वीं रिपोर्ट में प्रदेश की न्यायिक प्रणाली को देश की बेहतरीन प्रणाली में शामिल किया है। रिपोर्ट के अनुसार जिलों के अधीनस्थ न्यायालयों में 5 वर्षों से ज्यादा समय से लंबित मामलों के निपटारे में हिमाचल का छठा स्थान है। हाईकोर्ट ने इस साल 28 हजार मामलों का निपटारा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed