{"_id":"5796e7414f1c1b697d21e7fe","slug":"hp-govt-will-increase-claim-for-rape-victim","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार पीड़िता को मिलेगा ज्यादा मुआवजा, सरकार ने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुराचार पीड़िता को मिलेगा ज्यादा मुआवजा, सरकार ने की तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 26 Jul 2016 10:00 AM IST
विज्ञापन
दुराचार पीड़िता को हिमाचल सरकार बड़ी राहत देने की तैयारी कर रही है। केंद्र की सख्ती और सुप्रीमकोर्ट के निर्देशों के बाद अब सरकार दुराचार पीड़िताओं को मिलने वाले मुआवजे को लेकर नए सिरे से कवायद में जुटी है।
विज्ञापन
इसके लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और गृह विभाग अपने स्तर से कोशिश कर रहे हैं। प्रदेश में अभी तक दुराचार पीड़िता को जिला लीगल सर्विस अथॉरिटी के जरिये दी जाने वाली राहत राशि में बदलाव करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
अभी तक पीड़िता को मुआवजे के रूप में एक मुश्त राशि देने की व्यवस्था है। अब केंद्र की सख्ती के बाद गृह विभाग ने नए सिरे से पीड़िता को मिलने वाली राहत राशि में बदलाव करने की कवायद शुरू की है।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो एकमुश्त राशि के साथ उम्र भर पेंशन जैसी व्यवस्था करने पर विचार कर रही है। इसके अलावा अवयस्क होने की स्थिति में स्नातक तक की पढ़ाई के खर्च को भी वहन करने की तैयारी कर रही है।
हालांकि, मुआवजे में बदलाव के लिए गृह विभाग अब सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के साथ बैठकर इस पर निर्णय करेगा।