फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Govt Will Give Extension to Nielit Company for Computer education.

कंप्यूटर शिक्षकों की हड़ताल के बावजूद कंपनी को एक्सटेंशन देने की तैयारी

Fri, 29 Jul 2016 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 29 Jul 2016 09:50 AM IST
विज्ञापन
HP Govt Will Give Extension to Nielit Company for Computer education.

प्रदेश के 1100 सरकारी स्कूलों में बंद पड़ी कंप्यूटर शिक्षा को सरकार दोबारा शुरू करने में जुट गई है। अगस्त में छुट्टियों के बाद ग्रीष्मकालीन स्कूलों के साथ सरकार ने नाइलेट कंपनी को दोबारा एक्सटेंशन देने की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन


एक-दो दिन में इसकी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। उधर, हड़ताली कंप्यूटर शिक्षकों ने कंपनी को एक्सटेंशन देने का विरोध किया है। कंप्यूटर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि कंपनी के तहत कोई भी शिक्षक काम नहीं करेगा।
विज्ञापन


सरकार ने उनके साथ वादाखिलाफी की है। कंप्यूटर शिक्षक सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करने की तैयारियों में हैं। वीरवार को कंप्यूटर शिक्षकों का शिमला में विधानसभा के समीप 25वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जारी है शिक्षकों का अनशन

HP Govt Will Give Extension to Nielit Company for Computer education.

वीरवार को जिला चंबा के शिक्षक मनीष कुमार, अमित कुमार और कुशल कुमार क्रमिक अनशन पर बैठे। 30 जून को नाइलेट कंपनी की एक्सटेंशन समाप्त हुई थी। इसी दौरान कंप्यूटर शिक्षकों ने सरकार से कंपनी को दोबारा एक्सटेंशन देने का विरोध शुरू कर दिया।

चार जुलाई से प्रदेश के 1100 स्कूलों में पढ़ाने वाले 1458 कंप्यूटर शिक्षक हड़ताल पर हैं। स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा पूर्ण रूप से ठप हो गई है। कंप्यूटर शिक्षक संघ के अध्यक्ष जगदीश शर्मा, प्रेस सचिव राजेश शर्मा ने सभी कंप्यूटर शिक्षकों से एकजुट रहने की अपील की है।

कहा कि सरकार ने पहले कंप्यूटर शिक्षकों के लिए नीति बनाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब कंपनी को एक्सटेंशन देने से शिक्षकों के साथ अन्याय करने की तैयारी है। संघ के पदाधिकारियों ने सरकार से कंप्यूटर शिक्षकों के लिए नीति बनाने, शिक्षा विभाग में मर्ज करने और कंपनी को एक्सटेंशन नहीं देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed