फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP govt will give cash prize of 20 lakh to asiad winners.

इन होनहारों को 20-20 लाख देगी सरकार

Sat, 04 Oct 2014 11:27 PM IST
Updated Sat, 04 Oct 2014 11:27 PM IST
विज्ञापन
HP govt will give cash prize of 20 lakh to asiad winners.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने दक्षिण कोरिया चल रहे 17वीं एशियाई खेलों में पदक पाने वालों को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। स्वर्ण पदक जीतने वाली पुरुष और महिला कबड्डी टीमों की सदस्य रही कुल्लू जिले के मनाली की कविता ठाकुर, बिलासपुर जिले के जुखाला की पूजा ठाकुर और जिला सोलन के नालागढ़ के अजय ठाकुर को सरकार 20-20 लाख रुपये देगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने शिमला जिले के सुन्नी में जिला स्तरीय दशहरा उत्सव के समापन अवसर पर जनसभा में यह घोषणा की। वीरभद्र सिंह ने एशियाई खेलों में शूटिंग में रजत पदक जीतकर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करने वाले हमीरपुर जिला के शूटर विजय कुमार को भी 10 लाख रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

समरेश को छह लाख देने की घोषणा

HP govt will give cash prize of 20 lakh to asiad winners.

इसी खेल के निशानेबाजी में पदक लाने वाले समरेश जंग को सरकार छह लाख रुपये देने की घोषणा कर चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में खेलों के लिए आधारभूत ढांचा विकसित करने के लिए प्रयासरत है। हिमाचल के खिलाड़ियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है।

प्रदेश के विभिन्न भागों में 50 लाख रुपये व्यय कर 50 खेल मैदानों का निर्माण किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है और भारतीय टीमों द्वारा कबड्डी में स्वर्ण पदक जीतना यह साबित करने के लिए पर्याप्त है कि ग्रामीण खेले वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed