{"_id":"586e54664f1c1b0765158ed8","slug":"hp-govt-will-give-30-lakh-to-paramvir-chakra-winner","type":"story","status":"publish","title_hn":"परमवीर चक्र विजेताओं को अब 30 लाख देगी हिमाचल सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परमवीर चक्र विजेताओं को अब 30 लाख देगी हिमाचल सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 06 Jan 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि हिमाचल सरकार सेवारत सैनिकों, पूर्व सैनिकों, युद्ध विधवाओं और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार ने उनकी वार्षिकी और वीरता पुरस्कार प्राप्त करने वालों को मिलने वाले अनुदान दरों में एकमुश्त वृद्धि की है।
विज्ञापन
सीएम ने यह बात दिल्ली में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। सीएम ने कहा कि हिमाचल सरकार ने परमवीर चक्र, अशोक चक्र विजेताओं को मिलने वाले अनुदान को एकमुश्त 25 लाख रुपये से बढ़ाकर 30 लाख रुपये, महावीर चक्र विजेताओं के लिए 15 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये किया है।
विज्ञापन
इसी प्रकार इन वीरता पुरस्कार विजेताओं के लिए वार्षिकी की दरों को भी एक लाख 25 हजार रुपये से बढ़ाकर तीन लाख रुपये, एक लाख से बढ़ाकर तीन लाख और एक लाख से बढ़ाकर दो लाख रुपये तक किया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल से संबंध रखने वाले डिफेंस सिक्योरिटी कॉर्प्स में सेवाएं दे रहे जवानों को भी रक्षा कर्मी घोषित किया गया है और 4 जनवरी 2016 से मुख्यमंत्री सैनिक कल्याण कोष से अनुग्रह अनुदान राशि के हकदार हैं।
राज्य में एक लाख दस हजार 202 पूर्व सैनिक, 1050 युद्ध विधवाएं और 33099 अन्य विधवाएं हैं। इनके अतिरिक्त बड़ी संख्या में अधिकारी व सैनिक देश की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार इन परिवारों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत है।