शिमला के नजदीक यहां बसेगा नया शहर, हिमुडा निदेशक मंडल ने दी मंजूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला के समीप हिमाचल सरकार नया शहर बसाएगी। शिमला के समीप जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे के पास जाठियादेवी में एक नया शहर बसाया जाएगा।
इसके निर्माण के लिए सिंगापुर कारपोरेशन एंटरप्राइजेज तथा सिंगापुर सरकार के साथ हुए समझौते को हिमुडा के निदेशक मंडल ने लागू करने की स्वीकृति दे दी है। वीरवार को हिमुडा के निदेशक मंडल की 45वीं बैठक में यह मंजूरी दी गई।
बैठक की अध्यक्षता शहरी विकास, आवास एवं नगर नियोजन मंत्री एवं अध्यक्ष हिमुडा सरवीण चौधरी ने की।निदेशक मंडल ने आवासीय कॉलोनी ऊना में श्रेणी 2 के 16 मकान, चरण 4, जिला ऊना तथा व्यावसायिक प्लॉट जैसे कि सड़क निर्माण, बाह्य जलापूर्ति मल निकासी
इत्यादि का निर्माण समेकित आवासीय टाउनशिप मंधला, चरण 2, बद्दी जिला सोलन को स्वीकृति दी।इसके अलावा ई निविदा तथा कार्य निष्पादन के बारे में सरकार के दिशा-निर्देशों को स्वीकृति दी।
बैठक में ये निर्णय भी लिए
पांच लाख से अधिक की सभी निविदाएं अब ई निविदा के माध्यम से दी जाएंगी। निदेशक मंडल ने कांगड़ा जिले की तहसील गोपीपुर के मोहाल मरहर्दा में 5-40-81 हेक्टेयर भूमि पर भविष्य में आवासीय कॉलोनी के निर्माण को भूमि खरीद की स्वीकृति दी।
निदेशक मंडल ने सोलन जिले की तहसील कसौली के मौजा नाहोन में लगभग 43 बीघा 8 बिस्वा भूमि पर मेसर्स अर्विंदा ग्रींज डिवलपर प्राइवेट लिमिटेड के साथ आवासीय योजना की स्वीकृति दी। इसके अलावा भूमि मुआवजे की राशि वसूलने की भी मंजूरी दी।
बैठक में प्रधान सचिव आवास एवं नगर नियोजन प्रबोध सक्सेना, विशेष सचिव वित्त एचआर चौहान्र, निरीक्षक इंजीनियर मदन कुमार मिन्हास, कार्यकारी इंजीनियर वीरेंद्र ठाकुर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं सचिव हिमुडा उमेश कुमार शर्मा आदि उपस्थित थे।