{"_id":"ad716c1a979d3fade8ced8a3cdb039a1","slug":"hp-govt-transfered-4-ias-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने किए चार आईएएस अफसरों के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने किए चार आईएएस अफसरों के तबादले
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 28 Jul 2015 08:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने मंगलवार को चार आईएएस अफसरों के विभागों में फेरबदल के आदेश जारी किए हैं। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे साल 1985 कैडर के आईएएस संजीव गुप्ता को अतिरिक्त मुख्य सचिव पशुपालन का कार्य भार सौंपा है।
विज्ञापन
संजीव गुप्ता आईएएस आरडी धीमान को अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त करेंगे। साल 2000 कैडर की आईएएस मधूबाला शर्मा को सचिव लोकायुक्त नियुक्त किया गया है। साल 2001 कैडर के आईएएस संदीप भटनागर को अनुसूचित जाति, ओबीसी और अल्पसंख्यक विभाग का निदेशक बनाया गया है।
विज्ञापन
संदीप भटनागर बीर सिंह ठाकुर को अतिरिक्त कार्यभार से भार मुक्त करेंगे। संदीप भटनागर के पास निदेशक आयुर्वेद का कार्यभार भी रहेगा। साल 2002 कैडर के आईएएस जीतराम कटवाल को निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग का कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
इनके पास एमडी स्टेट इलेक्ट्रानिक्स डेवलेपमेंट कारपोरेशन का अतिरिक्त कामकाज भी रहेगा।