{"_id":"587ceae74f1c1b3803efee28","slug":"hp-govt-releases-da-for-himachal-employees","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लाखों कर्मचारियों को तोहफा, सरकार ने जारी किया महंगाई भत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों कर्मचारियों को तोहफा, सरकार ने जारी किया महंगाई भत्ता
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 17 Jan 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल सरकार ने पौने तीन लाख सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता जारी कर दिया है। नियमित कर्मचारियों को डीए जनवरी के वेतन में फरवरी महीने में मिलेगा। राज्य सरकार की ओर डीए में दो फीसदी बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
इस पर कर्मचारियों की संयुक्त सलाहकार समिति (जेसीसी) बैठक में फैसला हो गया था। अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त डॉ. श्रीकांत बाल्दी की ओर से जारी कार्यालय आदेश के मुताबिक कर्मचारियों के लिए डीए को 125 प्रतिशत की मौजूदा दर से बढ़ाकर 127 प्रतिशत कर दिया गया है।
विज्ञापन
ये एक जुलाई 2016 से दिया जाएगा। डीए की दो प्रतिशत की अतिरिक्त किश्त जनवरी महीने की तनख्वाह में फरवरी में दी जाएगी। एक जुलाई 2016 से लेकर 31 दिसंबर 2016 के बीच का डीए का एरियर जीपीएफ खातों में डाला जाएगा।
विज्ञापन
पेंशनरों को डीए का मामला विचाराधीन
अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त श्रीकांत बाल्दी ने डीए की दो फीसदी किश्त बढ़ाने और इसे जारी करने के आदेश की पुष्टि की है। पेंशनरों के लिए डीए देने का मामला मुख्यमंत्री कार्यालय में विचाराधीन है। सीएम कार्यालय से फाइल क्लीयर होने के बाद ही इस पर फैसला होगा।