{"_id":"125163582c66da77376e17d39354b763","slug":"hp-govt-reject-the-proposal-of-two-nursing-college-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल छात्रों को सरकार ने दिया बड़ा झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल छात्रों को सरकार ने दिया बड़ा झटका
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 01 Nov 2014 09:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में नए नर्सिंग कॉलेज में सीटें बढ़ने का इंतजार कर रहे मेडिकल छात्रों की उम्मीदों को सरकार ने तोड़ दिया है। प्रदेश में दो नर्सिंग कॉलेज के प्रस्ताव को कैबिनेट ने रिजेक्ट कर दिया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य महकमे की ओर से शिमला में नए नर्सिंग कॉलेज और कांगड़ा में नर्सिंग कॉलेज की 30 सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव लगाया गया था। प्रदेश में नर्सिंग की पर्याप्त सीटें होने के कारण सरकार ने प्रस्ताव को सिरे से खारिज किया है।
विज्ञापन
प्रदेश में अभी जनरल नर्सिंग की 1100 और बीएससी नर्सिंग की 600 सीटें है। हर साल इतने छात्र प्रदेश में नर्सें बन रही हैं, लेकिन सरकार के लिए सबको रोजगार दे पाना संभव नहीं है। ऐसे में बड़ी संख्या में पास होने वाली नर्सें निजी क्षेत्र की अस्पतालों में भी सेवाएं दे रही हैं।
विज्ञापन
इसलिए लिया फैसला
बावजूद इसके उन्हें रोजगार के पर्याप्त असर नहीं मिल रहे हैं। इसको ध्यान में रखकर कैबिनेट ने फिलहाल नए नर्सिंग कॉलेज खोलने की अनुमति देने से साफ तौर पर मना कर दिया है।
इतना ही नहीं, सरकार किसी भी नर्सिंग कॉलेज में सीटें बढ़ाने के मूड में भी नहीं है, जिससे नर्सिंग कॉलेज से निकलने वाली नर्सों को बेरोजगारी के दौर से गुजरना पड़े।