फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp govt put the file of promotion in pending

सचिवालय कर्मचारियों को सरकार ने दिया झटका

Thu, 28 Aug 2014 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 28 Aug 2014 09:32 PM IST
विज्ञापन
hp govt put the file of promotion in pending

सचिवालय में लिपिकों और जूनियर असिस्टेंट की पदोन्नति का मामला रुक गया है। प्रदेश सरकार ने भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में संशोधन करने की फाइल को पेंडिंग में डाल दिया है। सचिवालय कर्मचारी संगठन लंबे समय से भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में संशोधन की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन


लेकिन इस पर सरकार की सहमति नहीं बन पा रही है। सचिवालय में वरिष्ठ सहायकों की कमी खल रही है। इन पदों को वरिष्ठता के आधार पर लिपिकों और जूनियर असिस्टेंट से भरा जाता था। सचिवालय में ये लिपिक और जूनियर असिस्टेंट वरिष्ठ सहायक बनने की योग्यता नहीं रखते हैं।
विज्ञापन


नियमों के मुताबिक वरिष्ठ सहायक बनने के लिए लिपिक और जूनियर असिस्टेंट की सर्विस कम से कम 10 साल होना अनिवार्य किया है लेकिन इन कर्मचारियों को सेवाएं देते हुए अभी इतना समय नहीं हुआ है। इनकी सेवाएं 7 साल तक की है। इसके चलते सचिवालय कर्मचारी संगठन 10 साल की शर्त को हटाकर 7 साल किए जाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिवालय कर्मचारी सेवा संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया कि मामला पेडिंग में है। सचिवालय कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी इस सिलसिले में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और मुख्य सचिव पी मित्रा से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि सचिवालय कर्मचारी संगठन की ये मुख्य मांग है चूंकि इन कर्मचारियों से वरिष्ठ सहायकों का काम लिया जा रहा है। लेकिन इन्हें पदोन्नति नहीं दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed