फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Govt orders to put teachers photo on notice board.

सख्त हुई सरकार, अब नोटिस बोर्ड पर लगेगी मास्टरजी की फोटो

Thu, 02 Jun 2016 08:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 02 Jun 2016 08:10 AM IST
विज्ञापन
HP Govt orders to put teachers photo on notice board.
प्रदेश के दूर दराज क्षेत्रों के कुछ स्कूलों में सबलेटिंग पर शिक्षक रखने की शिकायतें मिलने के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है। - फोटो : Demo pic

हिमाचल के ढाई हजार हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के नोटिस बोर्डों पर अब शिक्षकों की फोटो लगाई जाएंगी। प्रदेश के दूर दराज क्षेत्रों के कुछ स्कूलों में सबलेटिंग पर शिक्षक रखने की शिकायतें मिलने के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है।

विज्ञापन


सरकार ने एक सप्ताह के भीतर नई व्यवस्था लागू कर रिपोर्ट मांगी है। निदेशक उच्च शिक्षा ने बुधवार को सभी जिला उप निदेशकों को नोटिस बोर्ड पर शिक्षकों की फोटो लगाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा पीसी धीमान के अनुसार दुर्गम क्षेत्रों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि सरकार द्वारा नियुक्त शिक्षकों ने अपनी जगह बच्चों को पढ़ाने के आगे टीचर रख लिए हैं। सरकार से वेतन लेकर सरकारी शिक्षक सबलेटिंग पर रखे टीचरों को कुछ पैसा दे देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसीलिए अब सभी स्कूलों में सरकारी शिक्षकों की नोटिस बोर्ड पर फोटो लगाई जाएंगी। इससे बच्चे और अभिभावकों को सरकार द्वारा नियुक्त शिक्षक की पहचान करना आसान हो जाएगा।

खराब रिजल्ट वाले स्कूलों का दस दिन में होगा निरीक्षण

HP Govt orders to put teachers photo on notice board.
दसवीं और जमा दो कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं में 40 प्रतिशत से कम रिजल्ट देने वाले स्कूलों का दस दिन के भीतर निरीक्षण होगा। - फोटो : Demo pic

दसवीं और जमा दो कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं में 40 प्रतिशत से कम रिजल्ट देने वाले स्कूलों का दस दिन के भीतर निरीक्षण होगा। संयुक्त सचिव शिक्षा ने उच्च शिक्षा निदेशालय को आदेश जारी कर जिला उप निदेशकों के माध्यम से खराब रिजल्ट देने वाले 60 बच्चों से अधिक स्कूलों का निरीक्षण कर सब्जेक्ट टीचर और स्कूल प्रमुख से रिजल्ट कम आने का लिखित कारण पूछने को कहा है।

इसकी रिपोर्ट उपनिदेशक के कमेंट के साथ सरकार को भेजने को कहा गया है। इन स्कूलों में शिक्षकों की कमी है तो पद भरने का प्रस्ताव भेजने को भी कहा है। जिन विषयों में बच्चों की संख्या कम है, उनका ब्योरा भी मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed