फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Govt open college in congress leader building at shimla, dhami.

कांग्रेस नेता के मकान में खोल दिया कॉलेज, 70 हजार किराया देगी वीरभद्र सरकार

Fri, 17 Jun 2016 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 17 Jun 2016 09:48 AM IST
विज्ञापन
HP Govt open college in congress leader building at shimla, dhami.
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के विधानसभा क्षेत्र सोलह मील में कॉलेज खोलने के लिए सरकार ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष पर खासी मेहरबानी बरसा दी। कॉलेज चलाने के लिए इनके बहुमंजिला भवन किराये पर ले लिया गया है।

विज्ञापन


करीब 70 हजार मासिक किराया मकान मालिक को दिया जाएगा। इधर, भाजपा ने इसे मुद्दा बनाते हुए सरकार पर भाई-भतीजावाद के आरोप लगाया है। सोलह मील में 50 बीघा जमीन कॉलेज के लिए मुहैया करवा दी गई है।
विज्ञापन


लेकिन फोरेस्ट क्लीयरेंस न मिलने की वजह से काम शुरू नहीं हो पाया है। कॉलेज भवन बनाने के लिए आठ करोड़ की राशि भी जारी कर दी गई है। सरकार की ओर से इसके लिए कुल 10 करोड़ का बजट रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस भवन में दस कमरों में कक्षाएं चलेंगी। फिलहाल एक प्रिंसिपल और तीन लेक्चरर सरकार की ओर से नियुक्त कर दिए गए हैं। सोलह मील में कॉलेज के लिए पांच मंजिला भवन किराये पर लिया गया है।

पहले 60 फिर 70 हजार रुपए में हुआ एग्रीमेंट

HP Govt open college in congress leader building at shimla, dhami.
अब लगभग 70 हजार कॉलेज प्रबंधन मकान मालिक को चुकाएगा। - फोटो : Demo pic

मासिक किराये का एग्रीमेंट साठ हजार महीना किया गया लेकिन उसके बाद कॉलेज प्रशासन को कुछ और जगह की जरूरत महसूस हुई। मकान मालिक की हामी के बाद भवन का बाकी हिस्सा भी किराये पर ले लिया गया।

अब लगभग 70 हजार कॉलेज प्रबंधन मकान मालिक को चुकाएगा। यहां लंबे समय से कॉलेज खोलने की मांग की जा रही थी। कॉलेज के खुलने से धामी और घणाहट्टी क्षेत्र के छात्रों को राहत मिलेगी।

प्रवेश प्रक्रिया 21 से 25 जून तक
प्राचार्य महाविद्यालय धामी की ओर से मीडिया को दी गई जानकारी के मुताबिक शैक्षणिक सत्र 2016-2017 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 21 जून 2016 से शुरू हो रही है। इस सत्र में केवल प्रथम सत्र के लिए ही प्रवेश दिया जाएगा। महाविद्यालय कला तथा वाणिज्य विषय में प्रदेश दिया जाएगा।

कला संकाय में अंग्रेजी , हिंदी , इतिहास , राजनीति शास्त्र और अर्थ शास्त्र में प्रवेश दिया जाएगा। इसके साथ ही वाणिज्य संकाय में भी छात्र प्रवेश ले सकते हैं। छात्र प्राचार्य कार्यालय से 10 से 2 बजे के बीच प्रोस्पेक्टस ले सकते हैं। यह प्रवेश प्रक्रिया 21 जून से 25 जून तक जारी रहेगी।

नेता की सफाई, बिल्डिंग फ्री देने को तैयार था

HP Govt open college in congress leader building at shimla, dhami.
प्रदेश भाजपा प्रवक्ता डा. राजीव बिंदल ने कहा कि जिसका आगाज ही शंका और भाई भतीजावाद से शुरू हो, वहां क्वालिटी एजूकेशन की उम्मीद कैसे की जा सकती है। - फोटो : अमर उजाला

शिमला ग्रामीण में कॉलेज खोलने के लिए मैं तो अपनी बिल्डिंग फ्री देने के लिए तैयार था, किराये के लिए मैने कोई डिमांड नहीं रखी। बच्चों को कॉलेज खुलने का फायदा मिल जाए इसके लिए बिल्डिंग में चल रहा अपना कारोबार भी बंद कर दिया। गवर्नमेंट की ओर से जो रेट फाइनल किया गया मैने उसके लिए हां कर दी। कॉलेज खुलने से सैकड़ों बच्चे लाभान्वित होंगे।
- चंद्रशेखर शर्मा, अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण

क्या कहते हैं भाजपा प्रवक्ता
प्रदेश भाजपा प्रवक्ता डा. राजीव बिंदल ने कहा कि जिसका आगाज ही शंका और भाई भतीजावाद से शुरू हो, वहां क्वालिटी एजूकेशन की उम्मीद कैसे की जा सकती है। पूरे प्रदेश में शिक्षा का स्तर लगातार गिर रहा है। वार्षिक परिणाम खुद ब्यां कर रहे हैं।

शिक्षण संस्थानों के लिए बेहतर आधारभूत ढांचा , अध्यापक और बेहतर वातावरण की जरूरत रहती है लेकिन सरकार निजी भवनों में शिक्षा संस्थान चला रही है। अगर निजी भवनों में चलाया भी जाना है तो उस पूर्ण प्रक्रिया को देखना चाहिए कि जहां शिक्षा दी जाएगी वहां उसके लिए सही वातावरण है भी या नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed