{"_id":"a9dee890f24318fa7ba5c79a28a05810","slug":"hp-govt-is-planning-to-start-hrtc-taxi-service-on-19-new-routes","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड न्यूज! 19 नए रूटों पर शुरू होगी टैक्सी सेवा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड न्यूज! 19 नए रूटों पर शुरू होगी टैक्सी सेवा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 13 Jul 2014 03:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला में एचआरटीसी टैक्सी सेवा की सफलता को देखते हुए प्रदेश में 19 नए रूटों पर टैक्सी सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है। एचआरटीसी ने प्रदेश में अब नए सिरे से 41 रूटों को निर्धारित कर लिया है।
विज्ञापन
इनमें टैक्सी सेवा को आउटसोर्स किया जाएगा। अभी तक शिमला शहर में ही यह सेवा 22 रूटों पर उपलब्ध है। इसमें एक तरफ का फिक्स 10 रुपये किराया लिया जाता है। इस सेवा को अब सोलन और किन्नौर जिला मुख्यालयों और शिमला जिले के रामपुर में भी शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
ये होंगे रूट
परिवहन मंत्री जीएस बाली ने नए रूटों पर टैक्सी सेवा शुरू करने की प्रक्रिया शुरू करने की पुष्टि की है। शिमला में यह टैक्सी सेवा 22 के बजाय 28 रूटों पर शुरू की जा रही है। ये रूट मल्याणा से केएनएच वाया सेंट एडवर्ड, न्यू शिमला से सेक्टर 1, फागली से ओल्ड बस स्टैंड, आंजी जू से ओल्ड बस स्टैंड, आईजीएमसी ये ओल्ड बस स्टैंड।
विज्ञापन
ओल्ड बस स्टैंड से आईजीएमसी, आईएसबीटी से आईजीएमसी, मशोबरा से आईजीएमसी, हाउसिंग बोर्ड कालोनी भट्टाकुफर से आईजीएमसी, एंदड़ी समरहिल से पुराना बस स्टैंड, एचपीयू कैंपस से वाया एवालॉज ओल्ड बस स्टैंड, डुमी से ऑकलैंड टनल, ऑकलैंड से डुमी, भोंट से ऑकलैंड टनल, लक्कड़ बाजार से पगोग-लोअर भोंट, क्यारकोटी चेड़ी से वाया कमयाना ऑकलैंड टनल, बदाई संकटमोचन से पुराना बस स्टैंड और अप्पर भराड़ी कुफ्टाधार से केल्टी बारमू ऑकलैंड सुरंग होंगे।
इसके अलावा शिमला शहर के अन्य रूट कमयाना से ऑकलैंड टनल, पंथाघाटी से छोटा शिमला वाया कसुम्पटी, गुसान से मैहली वाया बीसीएस केएनएच, सुरला शनान से मल्याणा संजौली होते हुए लक्कड़ बाजार, न्यू शिमला सेक्टर 3 से केएनएच, ढली से आईजीएमसी, मल्याणा से आईजीएमसी वाया संजौली, जंजीहड़ी खलीणी से ओल्ड बस स्टैंड, न्यू शिमला फेज तीन से केएनएच, भराड़ी से आईजीएमसी और कनलोग से ओल्ड बस स्टैंड होंगे।
रामपुर में ये रूट जगातखाना से खनेरी अस्पताल और नोगली से खनेरी अस्पताल होंगे। सोलन जिला में ये रूट राब्बोन से ओल्ड बस स्टैंड सोलन, चंबाघाट से सिविल अस्पताल सोलन, टैंक रोड से ओल्ड बस स्टैंड सोलन, ओल्ड बस स्टैंड सोलन से शामती और ओल्ड बस स्टैंड से जिला अस्पताल वाया कोटलानाला होंगे। किन्नौर में ये रूट कड़छम से सांगला और सांगला से कड़छम होंगे।