{"_id":"58bd5f5e4f1c1b6f43dc3ee6","slug":"hp-govt-increase-ncc-officers-honorarium","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल-कॉलेजों के एनसीसी अफसरों के लिए खुशखबरी, मानदेय बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल-कॉलेजों के एनसीसी अफसरों के लिए खुशखबरी, मानदेय बढ़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 07 Mar 2017 04:31 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश के स्कूलों और कॉलेजों में कार्यरत एनसीसी ऑफिसरों का मानदेय बढ़ा दिया गया है। एनसीसी अफसरों को मिलने वाले मानदेय में पचास फीसदी राशि केंद्र सरकार देती है, जबकि पचास फीसदी हिस्सा राज्य सरकार को देना पड़ता है।
विज्ञापन
मानदेय बढ़ोतरी के तहत कैप्टन रैंक के अफसर को अब प्रतिमाह 2500 रुपये मिलेंगे। पहले यह मानदेय एक हजार रुपये था। इसी तरह मेजर को 1100 रुपये मिलते थे, जिसे बढ़ाकर 3000 रुपये कर दिया गया है। थर्ड ऑफिसर का पहले मानदेय 700 रुपये मिलता था।
विज्ञापन
इन्हें अब मानदेय 1800 रुपये प्रति माह मिलेगा। सेकेंड अफसरों का 750 रुपये मानदेय था। इसे बढ़ाकर दो हजार रुपये कर दिया गया है। फर्स्ट ऑफिसर का मानदेय 800 रुपये था, इन्हें अब 2200 रुपये मिलेगा।
विज्ञापन
चीफ ऑफिसरों को पहले मानदेय 850 प्रति माह मिलता था। इसे बढ़ाकर 2500 रुपये कर दिया गया है। एलटी का मानदेय पहले 900 रुपये था, जिसे बढ़ाकर दो हजार रुपये किया गया है।