फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Govt Holiday list 2025t of gazetted and other holidays released for calendar year 2025

HP Govt Holiday 2025: अगले साल रविवार खा जाएगा 7 छुट्टियां, कई पैकेज भी बनेंगे; यहां देखें पूरी सूची

Fri, 18 Oct 2024 09:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 18 Oct 2024 09:11 PM IST
सार

प्रदेश सरकार ने कैलेंडर वर्ष 2025 के लिए राजपत्रित, वैकल्पिक, प्रतिबंधित अवकाश की सूची जारी कर दी है।  कैलेंडर वर्ष 2025 में 24 राजपत्रित अवकाश होंगे। 

विज्ञापन
HP Govt Holiday list 2025t of gazetted and other holidays released for calendar year 2025
हिमाचल सरकार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने अगले साल के लिए छुट्टियों कर शेड्यूृल जारी कर दिया है। 2025 में सरकारी कर्मचारियों की सात छुट्टियां रविवार खा जाएगा। गणतंत्र दिवस, रामनवमी और मुहर्रम की तीन छुट्टियां जहां अगले वर्ष रविवार के दिन आ रही हैं। वहीं चार वैकल्पिक छुट्टियां भी रविवार को आ रही हैं। 

विज्ञापन

जन्माष्टमी और पूर्ण राज्यत्व दिवस के शनिवार को होने से सप्ताहांत में भी अवकाश के पैकेज बनेंगे। रक्षाबंधन शनिवार और करवाचौथ के शुक्रवार के दिन होने से भी महिलाओं के लिए वीकएंड में छुट्टियों का अच्छा शेड्यूल बनने जा रहा है। प्रधान सचिव सामान्य प्रशासन ने शुक्रवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस, छह अप्रैल को रामनवमी और छह जुलाई को मुहर्रम रविवार के दिन आ रहे हैं। पूर्ण राज्यत्व दिवस 25 जनवरी को शनिवार के दिन है। इसी तरह ईद-उल-जुहा भी सात जून को शनिवार के दिन आ रहा है। जन्माष्टमी भी 16 अगस्त को शनिवार के दिन है। 

विज्ञापन

ईद-उल फितर 31 मार्च को सोमवार के दिन है तो आंबेडकर जयंती भी 14 अप्रैल, बुद्ध पूर्णिमा 12 मई को और दिवाली 20 अक्तूबर को सोमवार को आ रही है। रक्षाबंधन 9 अगस्त को शनिवार, करवाचौथ 10 अक्तूबर को शुक्रवार और भाई दूज 23 अक्तूबर को वीरवार को आ रही है। ये सब तो राजपत्रित अवकाश हैं। इसके अलावा वैकल्पिक छुटि्टयों में बसंत पंचमी, स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती, बैसाखी और ईस्टर भी रविवार को आ रहे हैं। अगले वर्ष कुल 24 राजपत्रित और 12 प्रतिबंधित अवकाश होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed