{"_id":"61c4a398018b743f862d6107","slug":"hp-govt-four-year-program-private-operators-ready-to-run-buses-on-27-december-cm-jairam-called-them-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयराम सरकार के चार साल: 27 दिसंबर को बसें चलाने के लिए निजी ऑपरेटर तैयार, सीएम ने मंडी बुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयराम सरकार के चार साल: 27 दिसंबर को बसें चलाने के लिए निजी ऑपरेटर तैयार, सीएम ने मंडी बुलाया
Thu, 23 Dec 2021 09:58 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 23 Dec 2021 09:58 PM IST
सार
गुरुवार को सचिवालय में निजी बस ऑपरेटर संघ और अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन जेसी शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें संघ की मांगें मानने पर सहमति बनी है। अब निजी बस ऑपरेटरों ने 26 दिसंबर को मंडी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के लिए बसें चलाने की हामी भर दी है।
विज्ञापन
निजी बसें(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंडी में निजी बस ऑपरेटरों के टोकन और रोड टैक्स माफ करने की घोषणा कर सकते हैं। गुरुवार को सचिवालय में निजी बस ऑपरेटर संघ और अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन जेसी शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें संघ की मांगें मानने पर सहमति बनी है। अब निजी बस ऑपरेटरों ने 26 दिसंबर को मंडी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के लिए बसें चलाने की हामी भर दी है। अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन ने बस ऑपरेटरों के साथ हुई चर्चा के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से बात की।
विज्ञापन
निजी बस ऑपरेटरों की मांगों पर चर्चा के बाद सरकार ने पाया कि उनकी मांगें जायज हैं। कोरोना काल में टूरिज्म और परिवहन सेवाएं बहुत प्रभावित हुई हैं। इससे निजी बस ऑपरेटरों को भी नुकसान उठाना पड़ा है। निजी बस ऑपरेटर संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजेश पराशर ने कहा कि अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन के साथ बहुत अच्छे माहौल में बैठक हुई है। इससे निजी बस ऑपरेटर संतुष्ट हैं। बैठक में सरकार को मांगों को लेकर अवगत करवाया गया। मांगों पर लेकर बनी सहमति की अधिकारिक घोषणा मंडी में जयराम ठाकुर स्वयं करेंगे। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद 27 दिसंबर की सांकेतिक हड़ताल खत्म कर दी जाएगी।
विज्ञापन
टैक्सी आपरेटर काले बिल्ले लगाकर करेंगे मोदी का स्वागत
वहीं, टैक्सी ऑपरेटर ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। टैक्सी ऑपरेटर का कहना है कोरोना के चलते सरकार से टैक्स माफ करने की मांगी की गई लेकिन लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। शिमला में टैक्सी ऑपरेटर के अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में कहा कि सभी टैक्सी ऑपरेटरों ने फैसला लिया है कि 27 दिसंबर को मंडी में मोदी का स्वागत काले झंडे व काले रिबन लगा कर करेंगे। कोरोना काल मे सभी टैक्सी ऑपरेटर की टैक्सी खड़ी रही, बावजूद उसके सरकार ने उनका टैक्स माफ नहीं किया। उन्होंने सरकारी कार्यालय में लगाई गई टैक्सियों में भी धांधली का आरोप लगाया है।
विज्ञापन