फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp govt bann declaration of zp members

लोक लुभावने वायदे नहीं कर पाएंगे 'नेताजी'

Sat, 20 Sep 2014 12:38 PM IST
Updated Sat, 20 Sep 2014 12:38 PM IST
विज्ञापन
hp govt bann declaration of zp members

राज्य सरकार ने जिला परिषद अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों की ओर से की जाने वाली घोषणाओं पर रोक लगा दी है। इसके पीछे दलील दी जा रही है कि ये जन प्रतिनिधि राजनीति चमकाने के लिए कुछ भी घोषणाएं कर देते हैं।

विज्ञापन


बाद में घोषणाओं पर काम करने के लिए या तो पैसा नहीं होता या उन्हें किसी ओर वजह से सिरे नहीं चढ़ाया जा सकता। ऐसे में सरकार को भी दिक्कत आती है। इन जन प्रतिनिधि को अब किसी भी विकास कार्य को कराने से पहले प्रस्ताव को जनसभा में लाना पड़ेगा।
विज्ञापन


यहां से अनुमति के बाद ही ये लोग इन कार्यों की जनता में चर्चा कर सकेंगे। प्रदेश सरकार ने इससे पहले जन प्रतिनिधियों के बजट में कटौती भी की है।

इस पर भी लगी रोक

hp govt bann declaration of zp members

जनप्रतिनिधि अपने वार्डों में स्कूलों और सरकारी विभाग के लिए फर्नीचर उपलब्ध कराने की बात भी नहीं कहेंगे। सरकार इसे अपने स्तर पर करेगी। प्रदेश में अगले वर्ष पंचायतों के चुनाव होने हैं।

ऐसे में ये जनप्रतिनिधि सक्रिय हो गए हैं। महिलाओं के लिए महिला मंडल भवन का निर्माण, वर्षा शालिका बनाने की घोषणाएं की जा रही हैं लेकिन जब इन्हें उक्त स्थान पर बनाने की बात आती है तो जमीन की स्थिति क्लीयर नहीं होती है।

सरकार का मानना है कि इन जनप्रतिनिधियों को जो विकास कार्य करने चाहिए, वे नहीं कर रहे हैं।

क्लीयरेंस के लिए खुद करें मशक्कत

hp govt bann declaration of zp members

प्रदेश सरकार ने इन जन प्रतिनिधियों को साफ शब्दों में कह दिया है कि जो विकास कार्य करने हैं, उसमें अगर कोई अड़चन हो रही है तो उसे भी इन्हें ही क्लीयर करना होगा। इसमें चाहे फोरेस्ट क्लीयरेंस की बात हो या फिर विभागों से एनओसी की। इसके बाद ही प्रदेश सरकार इन कार्यों के लिए पैसा स्वीकृत करेगी।

जो दिल में आए, कर देते थे घोषणा

पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा का कहना है कि जनप्रतिनिधियों के दिल में जो आए, वह घोषणाएं कर देते हैं। राजनीति चमकाने के लिए ये सब किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये जन प्रतिनिधि विकास कार्य को कराने से पहले घोषणाएं नहीं कर सकते हैं। जनसभा में प्रस्ताव पारित होने के बाद इसे जनता के बीच डिस्कस किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed