{"_id":"58352f354f1c1bcb4913b914","slug":"hp-govt-ask-list-of-teachers-who-are-responsible-for-bad-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों के लिए बुरी खबर, खराब रिजल्ट पर गिरने वाली है गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों के लिए बुरी खबर, खराब रिजल्ट पर गिरने वाली है गाज
राकेश भारद्वाज/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Wed, 23 Nov 2016 11:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य के स्कूलों में सेवाएं दे रहे स्कूल प्रवक्ताओं और पीजीटी अध्यापकों के खराब परिणाम पर उन पर गाज गिरेगी। खराब परिणाम पर मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार के सख्त रवैये के चलते उच्च शिक्षा विभाग ने इस पर कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
इस फेहरिस्त में राज्य भर के स्कूलों से शून्य से 20 फीसदी परिणाम देने वाले स्कूल प्रवक्ताओं और पीजीटी अध्यापकों की सूचना मांगी गई है। शिक्षा विभाग को इसकी रिपोर्ट मिलने के बाद उच्च शिक्षा विभाग ऐसे स्कूल प्रवक्ताओं और पीजीटी अध्यापकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह हर मंच से खराब परिणाम वाले स्कूलों और संबंधित अध्यापकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की घोषणाएं कर रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व में शिक्षा विभाग ने खराब परिणाम देने वाले स्कूलों की सूची विभिन्न जिलों के उच्च शिक्षा उपनिदेशकों के माध्यम से मांगी गई थी।
विज्ञापन
इसके बाद अब विभाग ने विषयवार संबंधित विषय के स्कूल प्रवक्ताओं के नाम और उनकी जन्मतिथि की सूचना भी उच्च शिक्षा निदेशालय को भेजने के आदेश जारी किए हैं। इसमें मार्च-2016 के परिणामों के आधार पर सूचना स्कूलों को शिक्षा विभाग को भेजनी होगी।
उधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक कांगड़ा कमल किशोर गुप्ता ने बताया कि विभाग से मिले आदेशों के अनुसार उन्होंने जिला भर के स्कूल मुखियाओं को आदेश जारी कर दिए हैं। दो दिन के अंदर शून्य से 20 फीसदी परिणाम देने वाले स्कूल प्रवक्ताओं और पीजीटी अध्यापकों की सूचना स्कूलों को विभाग को भेजनी होगी। निर्धारित अवधि में सूचना न भेजने वाले स्कूल मुखियाओं के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।