फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Govt announces 50 lakh Ex-Gratia for frontline workers fighting against COVID-19

हिमाचल: कोरोना से लड़ने वाले सभी फ्रंटलाइन कर्मियों को 50 लाख का अनुग्रह अनुदान

Thu, 23 Apr 2020 08:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 Apr 2020 08:46 PM IST
विज्ञापन
HP Govt announces 50 lakh Ex-Gratia for frontline workers fighting against COVID-19
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल  सरकार ने कोरोना महामारी में कार्य कर रहे फ्रंटलाइन कर्मियों के लिए 50 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है।  राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने जानकारी दी है कि प्रदेश में कोविड-19 के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर विभिन्न क्षमता में कार्य कर रहे फ्रंटलाइन कर्मियों की मृत्यु हो जाने की स्थिति में उनके परिजनों को सरकार ने 50 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है। इस संबंध में गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार कोविड-19 के दौरान कार्य करते हुए मृत्यु हो जाने की स्थिति में यह अनुग्रह अनुदान राशि राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोविड-19 फंड के तहत दी जाएगी।

विज्ञापन


सरकार के अनुसार कोविड-19 की महामारी के बचाव, राहत कार्यों व अन्य उपाय करने में दिन-रात कार्य कर रहे ऐसे सभी कर्मियों के लिए यह आवश्यक हो जाता है कि उनके परिवारों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाए। अधिसूचना के अनुसार अनुग्रह अनुदान का यह प्रावधान राज्य सरकार में कार्यरत ऐसे फ्रंटलाइन अधिकारियों व कर्मचारियों जो नियमित, आउटसोर्स, अनुबंध, दिहाड़ीदारों व नगर निगम शिमला की सैहब सोसायटी के सफाई कर्मियों पर लागू होगा, जो विभिन्न क्षमता में कोविड-19 महामारी के दौरान राहत व बचाव कार्यों में लगे हुए हैं। इस दौरान फ्रंटलाइन कर्मियों की मृत्यु होने की स्थिति में यह अनुग्रह अनुदान प्रदान किया जाएगा। भारत सरकार व अन्य प्रदेश सरकारों की ओर से इस प्रकार का प्रावधान पहले ही किया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से भी स्वास्थ्य कर्मियों के लिए 50 लाख रुपये तक की बीमा योजना पहले ही घोषित की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed