फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Govt Add New Condition in 632 Computer Teachers Recruitment in Himachal.

हड़ताली कंप्यूटर शिक्ष्ाकों को बड़ी राहत, 632 पदों पर अब ऐसे होगी भर्ती

Wed, 07 Sep 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 07 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
HP Govt Add New Condition in 632 Computer Teachers Recruitment in Himachal.

हिमाचल में कंप्यूटर शिक्षकों के 632 पद नई नीति के तहत भरे जाएंगे। सरकार ने कंप्यूटर शिक्षकों के भर्ती नियम बदल दिए हैं। अब पांच साल शिक्षण अनुभव वाले कंप्यूटर शिक्षक ही पीजीटी आईपी परीक्षा के लिए पात्र होंगे।

विज्ञापन


पहले पांच साल के शिक्षण अनुभव की शर्त नहीं थी। अब सरकार ने पांच साल शिक्षण अनुभव की शर्त को अनिवार्य शिक्षा के तौर पर तय कर दिया है। हड़ताली कंप्यूटर शिक्षकों को राहत देने के लिए सरकार ने भर्ती नीति में बदलाव किया है।
विज्ञापन


राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से पीजीटी आईपी के 632 पद भरे जाने हैं। सरकार ने आरएंडपी नियम आयोग को भेज दिए हैं। आयोग अब भर्ती के लिए अगले हफ्ते विज्ञापन जारी करेगा। भर्ती होने से सरकारी स्कूलों में ठप पड़ी कंप्यूटर शिक्षा शुरू हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक बनने के लिए ये योग्यताएं होना अनिवार्य

HP Govt Add New Condition in 632 Computer Teachers Recruitment in Himachal.

अनिवार्य शिक्षा के तौर पर पांच साल के अनुभव को जोड़ने के साथ-साथ कंप्यूटर विषय में मास्टर डिग्री, बैचलर डिग्री या डिप्लोमा की अनिवार्यता पहले की तरह ही रहेगी। 18 साल से 45 साल की आयु के कंप्यूटर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।
 

इस बदलाव से सरकारी स्कूलों के साथ-साथ निजी स्कूलों के पांच साल शिक्षण अनुभव वाले शिक्षकों को भी भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र बना दिया है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के 1100 स्कूलों में जुलाई महीने से कंप्यूटर शिक्षा ठप है। नाइलेट कंपनी के तहत आउटसोर्सिंग पर स्कूलों में तैनात 1458 कंप्यूटर शिक्षक खुद को शिक्षा विभाग में मर्ज करने की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed