फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP DElEd Entrance Exam 2024 20 thousand candidates will appear for entrance exam on June 8

HP DElEd Entrance Exam 2024: आठ जून को 20 हजार अभ्यर्थी देंगे डीएलएड की प्रवेश परीक्षा

Mon, 03 Jun 2024 05:57 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 03 Jun 2024 05:57 PM IST
सार

आठ जून को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंटरी एजुकेशन सत्र 2024-26 के कॉमन एंट्रेंस टेस्ट-2024 (डीएलएड-सीईटी-2024) का आयोजन कर रहा है।

विज्ञापन
HP DElEd Entrance Exam 2024 20 thousand candidates will appear for entrance exam on June 8
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड आठ जून को सुबह के सत्र में दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंटरी एजुकेशन सत्र 2024-26 के कॉमन एंट्रेंस टेस्ट-2024 (डीएलएड-सीईटी-2024) का आयोजन कर रहा है। इस परीक्षा के लिए शिक्षा बोर्ड ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंटरी एजुकेशन सत्र 2024-26 के लिए 20 अप्रैल से 13 मई तक विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। इस परीक्षा का संचालन प्रदेश स्तर पर स्थापित परीक्षा केंद्रों में आठ जून को किया जाएगा।

विज्ञापन


इस परीक्षा के लिए 21,667 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से शिक्षा बोर्ड ने 2,206 आवेदनों को रद्द कर दिया था, जिन्हें शिक्षा बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर भी अपलोड किया था। आठ जून को होने वाली इस परीक्षा के लिए शिक्षा बोर्ड ने प्रदेशभर में 100 के करीब परीक्षा केंद्र बनाए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जाएगी। वहीं, इस बारे में स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि आठ जून को होने वाली डीएलएड की प्रवेश परीक्षा के लिए बोर्ड ने तैयारियां पूरी ली हैं। अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed