शिक्षकों को सरकार ने दिया नए साल का तोहफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने पीटीए शिक्षकों को नववर्ष के पहले दिन ही बड़ी राहत दी है। वीरवार को आनन-फानन में बुलाई गई मंत्रिमंडल की बैठक में पीटीए शिक्षकों को पुराने नियम के तहत ही अनुबंध पर लाने का फैसला लिया गया।
उन्हें अनुबंध पर लेने के लिए आरटीई के नए नियम लागू नहीं होंगे। यह भी निर्णय लिया गया कि जो शिक्षक गैप पीरियड के दौरान अनुपस्थित रहने का संतोषजनक प्रमाण देंगे उन्हें अनुबंध पर लाया जाएगा।
प्रदेश सरकार ने इस मसले को लेकर वीरवार शाम को अचानक कैबिनेट की बैठक बुलाई, जिसमें उक्त फैसला किया गया।
शर्त हटने से हजारों का फायदा
शिक्षा विभाग ने नए नियमों के तहत पीटीए शिक्षकों के दस्तावेजों की स्क्रूटनी शुरू कर दी थी, जिसका पीटीए शिक्षक विरोध कर रहे थे। नए नियमों के तहत प्रक्रिया में 6,945 शिक्षकों में से करीब 1500 शिक्षक ही अनुबंध दायरे में आ रहे थे।
इतना ही नहीं, इन शिक्षकों पर 50 फीसदी अंकों की शर्त भी लागू हो रही थी। इससे पूर्व वीरवार दोपहर में सैकड़ों शिक्षक शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिले।
हिमाचल प्रदेश पीटीए शिक्षक संघ के अध्यक्ष विवेक मेहता ने नियुक्ति के दौरान के आरएंडपी नियमों के तहत पीटीए को अनुबंध पर लाने के निर्णय का आभार व्यक्त किया है।