फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP board may hold the result of thousands students.

कंपार्टमेंट के छात्रों के लिए बड़ी खबर, पढ़ें जरूर

Mon, 21 Jul 2014 10:33 PM IST
Updated Mon, 21 Jul 2014 10:33 PM IST
विज्ञापन
HP board may hold the result of  thousands students.

प्रदेश भर के करीब दो हजार छात्रों के भविष्य पर स्कूल शिक्षा बोर्ड की तलवार लटक गई है। मैट्रिक और जमा दो की अनुपूरक परीक्षा की कम फीस भेजने पर विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम रुक सकता है।

विज्ञापन


इन दोनों कक्षाओं में प्रदेश भर से दो हजार के करीब विद्यार्थियों ने तीन सौ के बजाय दो सौ रुपये ही फीस स्कूल शिक्षा बोर्ड को भेजी है। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दसवीं और जमा दो की कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन सितंबर की बजाय जुलाई माह में किया।
विज्ञापन


ऐसा इसलिए किया गया ताकि बच्चों को आगामी परीक्षाओं की तैयारी करने में परेशानी न हो। बोर्ड की इस व्यवस्था के बाद भी प्रदेश भर के छात्र कम फीस भेजने से अधर में लटक गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दिया मौका

HP board may hold the result of  thousands students.

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अनुपूरक परीक्षा प्रवेश शुल्क कम भेजने वाले विद्यार्थियों को एक और मौका दिया है। बोर्ड से जारी आदेशों के चलते विद्यार्थी शीघ्र बोर्ड कार्यालय में एक सौ रुपये का भुगतान कर सकते हैं।

इसके अलावा सचिव हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के नाम ड्राफ्ट बनाकर अपना रोलनंबर पर कक्षा अंकित करके भेज सकते हैं।

स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डा. हरीश गज्जू ने बताया कि दसवीं और जमा दो की अनुपूरक परीक्षा की कम फीस भेजने वाले विद्यार्थियों की सूची बोर्ड वेबसाइट में डाली है। जिन विद्यार्थियों ने कम फीस दी है, उनका परीक्षा परिणाम समय पर घोषित नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed