फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp board issued datesheet for 1st to 8th class.

एचपी बोर्ड ने जारी की स्कूलों की डेटशीट, देखें यहां

Thu, 13 Nov 2014 10:23 PM IST
Updated Thu, 13 Nov 2014 10:23 PM IST
विज्ञापन
hp board issued datesheet for 1st to 8th class.

शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक की वार्षिक परीक्षा के लिए डेटशीट जारी कर ली गई है। शिक्षा विभाग की इस डेट शीट के मुताबिक पहली से चौथी कक्षा के विद्यार्थियों का मूल्यांकन 15 से 18 दिसंबर के मध्य होगा।

विज्ञापन


पांचवीं की परीक्षा आठ से 11 दिसंबर तथा छठी से आठवीं कक्षा की चार से 12 दिसंबर तक होगी। पांचवीं और आठवीं कक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाएं बोर्ड देगा। आठवीं कक्षा की परीक्षा का मूल्यांकन और परिणाम बनाने का काम बोर्ड की देखरेख में चुने हुए केंद्रों में किया जाएगा।
विज्ञापन


पांचवीं के पेपर ब्लाक स्तर पर डिप्टी डायरेक्टर, बीईईओ और बीआरसी की देखरेख में जांचे जाएंगे।

इकट्ठी होंगी पहली, दूसरी की उत्तर पुस्तिकाएं

hp board issued datesheet for 1st to 8th class.

पहली और दूसरी कक्षा के प्रशभन-पत्र और उत्तरपुस्तिकाओं को इकट्ठा बनाया जाएगा। प्रशभन के साथ ही विद्यार्थी सवाल का उत्तर लिख पाएंगे। केवल उत्तर पुस्तिकाएं नहीं दी जाएंगी। परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू होगी। विद्यार्थियों को प्रश्‍न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा।

31 दिसंबर तक भेजना होगा रिजल्ट

गैर बोर्ड कक्षाओं का रिजल्ट स्कूल हेड या सीएचटी बनाएंगे। इसे 31 दिसंबर तक बीईईओ या बीआरसीसी को भेजना होगा। 15 जनवरी तक परिणाम की रिपोर्ट जिला शिक्षा उपनिदेशक और 31 जनवरी तक शिक्षा निदेशालय भेजनी होगी। एक प्रति रिकार्ड के तौर पर पाठशाला में रखनी होगी। पहली से आठवी क्लास तक के प्रशभन पत्र बोर्ड तैयार करेगा।

ये रही डेटशीट

hp board issued datesheet for 1st to 8th class.

पहली से चौथी क्लास
तिथि---------पहली-------दूसरी------तीसरी------चौथी
15 दिसंबर------हिंदी----------अंग्रेजी-------गणित-------अंग्रेजी
16 दिसंबर------अंग्रेजी--------हिंदी---------अंग्रेजी-------गणित
17 दिसंबर------गणित--------ईवीएस-------हिंदी---------हिंदी
18 दिसंबर------ईवीएस-------गणित-------ईवीएस-------ईवीएस

विज्ञापन

इन कक्षाओं का ये शेड्यूल

hp board issued datesheet for 1st to 8th class.

पांचवीं
तिथि------------विषय
8 दिसंबर----------गणित
9 दिसंबर----------हिंदी
10 दिसंबर---------ईवीएस
11 दिसंबर----------अंग्रेजी

छठी से आठवीं कक्षा
तिथि-------छठी-------सातवीं----------आठवीं
4 दिसंबर-----विज्ञान-------गणित-----------एसएसटी
5 दिसंबर------हिंदी---------संस्कृत----------हिंदी
6 दिसंबर------गणित--------विज्ञान---------अंग्रेजी
8 दिसंबर------योग/संस्कृत---हिंदी----------गणित
9 दिसंबर-------एसएसटी-----अंग्रेजी---------संस्कृत
10 दिसंबर-------ड्राईंग--------चित्रकला-------योग/संस्कृत
11 दिसंबर-------अंग्रेजी--------एसएसटी-------साइंस
12 दिसंबर-------संस्कृत-------योग/संस्कृत-----ड्राइंग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed