फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp board give another chance to compartment students.

कंपार्टमेंट वाले छात्रों को बोर्ड ने दिया 'गोल्डन चांस'

Fri, 15 Aug 2014 02:51 PM IST
Updated Fri, 15 Aug 2014 02:51 PM IST
विज्ञापन
hp board give another chance to compartment students.

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जुलाई माह में अनुपूरक परीक्षाओं में अनुपस्थित रहने वाले हजारों छात्रों को एक और अवसर प्रदान किया है।

विज्ञापन


स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं और जमा दो की जुलाई माह में आयोजित कंपार्टमेंट परीक्षा में दो हजार के करीब छात्र किन्हीं कारणों के चलते परीक्षा में नहीं बैठ सके थे। इसलिए शिक्षा बोर्ड ने इन विद्यार्थियों को सितंबर माह में परीक्षा देने का मौका दिया है।
विज्ञापन


इसके अलावा कंपार्टमेंट परीक्षा में फेल विद्यार्थी मार्च महीने में ही परीक्षा दे सकेंगे।

पढ़िए कंपार्टमेंट परीक्षाओं का शेड्यूल

hp board give another chance to compartment students.

बोर्ड ने जमा दो की विशेष श्रेणी सुधार परीक्षा और राज्य मुक्त विद्यालय से आठवीं, दसवीं और जमा दो की अनुपूरक परीक्षा के लिए भी तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के तहत सितंबर माह में आयोजित होने वाली परीक्षा प्रात:कालीन सत्र में होगी।

बोर्ड से निर्धारित तिथियों के अनुसार मिडिल कक्षा की परीक्षा 11 से 18 सितंबर तक होगी। इसके अलावा मैट्रिक की परीक्षा 11 से 19 और जमा दो की परीक्षा 11 से 29 सितंबर तक होगी।

उधर, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डा. हरीश गज्जू ने बताया कि बोर्ड की मैट्रिक और जमा दो की अनुपूरक परीक्षा जुलाई माह में आयोजित की गई। इसमें दो हजार के करीब बच्चे अनुपस्थित रहे। इन्हें सितंबर माह में परीक्षा देने का मौका बोर्ड ने दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed