फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp board 12th result 2024 date and time latest update

HP Board 12th Result 2024: सोमवार को घोषित हो सकता है हिमाचल बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट

Sun, 28 Apr 2024 12:36 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 28 Apr 2024 12:36 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सोमवार को जमा दो का तीनों संकायों का रिजल्ट घोषित कर सकता है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड यदि सोमवार को जमा दो का रिजल्ट घोषित कर देता है तो प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सबसे पहले प्लस रिजल्ट घोषित करने वाला देश का पहला बोर्ड बन जाएगा

विज्ञापन
hp board 12th result 2024 date and time latest update
HP Board 12th Result 2024 - फोटो : Freepik

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सोमवार को जमा दो का तीनों संकायों का रिजल्ट घोषित कर सकता है। रविवार को अवकाश के बावजूद बोर्ड कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित होकर रिजल्ट तैयार करने में जुटे रहे। बोर्ड प्रशासन की मानें तो रिजल्ट लगभग तैयार हो चुका है और सब कुछ ठीक रहा तो सोमवार को जमा दो के तीनों संकायों आर्टस, साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट एक साथ घोषित हो सकता है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि बोर्ड की जमा दो की परीक्षा में 85 हजार के करीब स्टूडेंटस बैठे थे। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड यदि सोमवार को जमा दो का रिजल्ट घोषित कर देता है तो प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सबसे पहले प्लस रिजल्ट घोषित करने वाला देश का पहला बोर्ड बन जाएगा, अभी तक किसी भी बोर्ड ने प्लस टू का रिजल्ट घोषित नहीं किया है।
विज्ञापन


उधर, बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने कहा कि 99.9 फीसदी संभावना है कि सोमवार को जमा दो के तीनों संकायों का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। रविवार को भी बोर्ड कर्मचारी, अवकाश के बावजूद कार्यालय में आकर रिजल्ट तैयार करने में जुटे हुए हैं। सब ठीक रहा तो 29 अप्रैल को बोर्ड प्लस टू का रिजल्ट घोषित कर देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed