फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP BJP: Bihari Lal said- Har Ghar Tiranga campaign will run from 10 to 15 August in Himachal

HP BJP: बिहारी लाल बोले- हिमाचल में 10 से 15 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान

Thu, 07 Aug 2025 04:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 07 Aug 2025 04:03 PM IST
सार

बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि प्रदेश भर में 10 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में सभी वीर योद्धाओं का स्मरण किया जाएगा, 10 अगस्त को भाजपा संगठनात्मक 171 मंडलों पर तिरंगा यात्राओं का आयोजन भी करेगी।

विज्ञापन
HP BJP: Bihari Lal said- Har Ghar Tiranga campaign will run from 10 to 15 August in Himachal
भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में गुरुवार को हर घर तिरंगा यात्रा को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।  बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि प्रदेश भर में 10 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में सभी वीर योद्धाओं का स्मरण किया जाएगा, 10 अगस्त को भाजपा संगठनात्मक 171 मंडलों पर तिरंगा यात्राओं का आयोजन भी करेगी। 12 और 13 अगस्त को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में शहीदी स्मारकों पर स्वच्छता अभियान के कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

विज्ञापन


 उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह दिन महत्वपूर्ण है क्योंकि जब भारत और पाकिस्तान का विभाजन हुआ था उस समय करोड़ों हिंदू भाई-बहनों के ऊपर किस प्रकार से अत्याचार और हिंदू परिवारों का नरसंहार किया गया था, उसका स्मरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में 300 से 350 कार्यकर्ता भाग लेंगे और प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम वक्त भी प्रदेश संगठन की ओर से भेजे जाएंगे। 15 अगस्त हर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सभी पार्टी कार्यालयों व सार्वजनिक स्थानों पर सामूहिक रूप से तिरंगा फहराया जाएगा, प्रत्येक बूथ पर अधिकतम घरों, प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराया जाएगा। इस दिन  पाैधरोपण के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन

भारत बन रहा है वैश्विक आर्थिक शक्ति: डॉ. राजीव बिंदल 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व के आर्थिक मानचित्र पर एक उभरती महाशक्ति के रूप में अपनी पहचान दर्ज करवा रहा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष  और अन्य वैश्विक संस्थाएं भारत की विकास दर को लेकर जिस प्रकार के अनुमान प्रस्तुत कर रही हैं, वे यह सिद्ध करते हैं कि आने वाले वर्षों में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।

भाजपा ने शिमला ग्रामीण में आयोजित किया पौधारोपण कार्यक्रम, सिद्धार्थन ने लिया भाग
 भाजपा शिमला ग्रामीण की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पौधारोपण शक्ति केंद्र तारा देवी पंचायत बढ़ाई बूथ संख्या 121, 122 और 123 में हुआ। कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन उपस्थित रहे।  इस अवसर पर भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं प्रत्याशी रवि मेहता ने कहा कि पर्यावरण बचाना है तो हर पंचायत में 100 पेड़ लगाने हैं। मेहता ने कहा कि शिमला ग्रामीण क्षेत्र में संपूर्ण विकास की योजना पूर्व की भाजपा सरकार ने बनाई, पर कांग्रेस पार्टी की सरकार एवं सरकार के मंत्री उद्घाटन एवं शिलान्यास कर भाजपा सरकारों के समय जितने भी काम हुए हैं उनका झूठ श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं। कार्यक्रम में प्रदेश मीडिया प्रभारी करण नंदा, जिला अध्यक्ष केशव चौहान, जिला सचिव अलका कंवर, रवि मेहता, रणदीप कंवर, प्रभात, सूर्य, सुमित और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed