फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Assembly Session: CM Sukhvinder Sukhu, Leader of Opposition Jairam face to face on central help for disaste

HP Assembly Session: आपदा राहत के लिए केंद्रीय मदद पर सीएम सुखविंद्र सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम आमने-सामने

Wed, 20 Dec 2023 06:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 20 Dec 2023 06:58 PM IST
सार

सुक्खू ने कहा कि वह इस महीने के अंतिम सप्ताह में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से मिलने जाएंगे। अगर अभी भी भाजपा विधायक चाहें तो उनके साथ दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से मिल सकते हैं। 

विज्ञापन
HP Assembly Session: CM Sukhvinder Sukhu, Leader of Opposition Jairam face to face on central help for disaste
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा ने हिमाचल प्रदेश के साथ जो किया है, उसे हिमाचल की जनता जानती है कि कितना लोगों को ठगा गया है। सुक्खू ने कहा कि वह इस महीने के अंतिम सप्ताह में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से मिलने जाएंगे। अगर अभी भी भाजपा विधायक चाहें तो उनके साथ दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से मिल सकते हैं। प्रदेश के लोगों को आपदा से जो नुकसान हुआ है, एक-एक पाई कर उनके लिए मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्र से 633.73 करोड़ रुपये की मदद केंद्र से आने पर सदन में वक्तव्य दिया। इस पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र ने यह नहीं कहा कि आगे मदद नहीं मिलेगी।

विज्ञापन


अपनी बात को केंद्र से ठीक रखें। ताली दोनों हाथ से बजती है। यह बदले की भावना से काम कर रहे हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं को बंद कर रहे हैं। केंद्र से मदद आने के बावजूद कुछ नहीं किया, ऐसा कहना सही नहीं है। आगे लोकसभा चुनाव हैं। उसके लिए यह ऐसा कर रहे हैं। भाजपा सरकार पर कर्ज लेने का आरोप लगाते थे। अब ये 12 हजार करोड़ का कर्ज ले चुके हैं। जवाब में सुक्खू ने कहा कि अभी 340 करोड़ रुपये ही आए हैं। दिल्ली चलिए तो जो टाइम निकलेगा, वे उसी वक्त आने को तैयार हैं। पेन निकालिए और टाइम दीजिए। सुक्खू बोले कि सरकार ने 2023-24 में कोई 12 हजार करोड़ का कर्ज नहीं लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed