Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Assembly: CM Sukhu said- Application fee of 1.15 lakh candidates of the state will be refunded

HP Assembly: सीएम सुक्खू बोले- प्रदेश के 1.15 लाख अभ्यर्थियों का वापस होगा आवेदन शुल्क

Tue, 02 Sep 2025 11:45 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 Sep 2025 11:45 AM IST
सार

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताया कि पूर्व सरकार के समय कर्मचारी चयन आयोग की ओर से पोस्ट कोड 965 के तहत विज्ञापित पदों के लिए 1,15,503 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। 

विज्ञापन
HP Assembly: CM Sukhu said- Application fee of 1.15 lakh candidates of the state will be refunded
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताया कि पूर्व सरकार के समय कर्मचारी चयन आयोग की ओर से पोस्ट कोड 965 के तहत विज्ञापित पदों के लिए 1,15,503 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इस पोस्ट कोड को सरकार ने प्रशासनिक कारणों से रद्द कर दिया। विधायक आशीष शर्मा के सवाल का लिखित जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क शीघ्र लौटा दिया जाएगा। इन पदों को संबंधित विभागों से मांग पत्र दोबारा प्राप्त होने पर ही विज्ञापित किया जाएगा। राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने फैसला लिया है कि जिन पोस्ट कोड को भंग कर्मचारी चयन आयोग की ओर से विज्ञापित किया गया था, उन पदों को वापस किया जाए और संबंधित विभाग अपना मांग पत्र नए सिरे से राज्य चयन आयोग को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भेजें।

विज्ञापन
Trending Videos

जो मांग पत्र विभिन्न विभागों से भंग कर्मचारी चयन आयोग को प्राप्त हुए थे, वह संबंधित विभागों को इस आशय के साथ वापस किए जाएं कि वे अपना मांग पत्र नए सिरे से राज्य चयन आयोग को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भेजें। उन्होंने बताया कि राज्य चयन आयोग ने सात अगस्त को बैठक में सभी श्रेणियों के लिए 800 रुपये शुल्क लेने का निर्णय लिया है। सीबीटी की ओर से परीक्षा करने के लिए संभावित लागत पूर्व निर्धारित शुल्क से काफी अधिक आने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस शुल्क को कम करने का कोई विचार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

औट से लूहरी राजमार्ग किया जाएगा अपग्रेड : विक्रमादित्य
एनएच औट-लूहरी राष्ट्रीय राजमार्ग को अपग्रेड करने के संबंध में चार परियोजनाएं बनाई गई हैं। इन्हें स्वीकृति के लिए केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्रालय को भेजा गया है। औट से बंजार तक सड़क सुधार के लिए 3 करोड़ 48 लाख रुपये का प्राक्कलन केंद्र सरकार को भेजा गया है। इस सड़क पर टारिंग की 8 करोड़ 62 लाख की डीपीआर राष्ट्रीय उच्च मार्ग मुख्य अभियंता की ओर से 24 जून, 2024 को केंद्र को भेजी है।

विज्ञापन

प्रदेश में 35,687 महिलाओं को दिए 1500-1500 रुपये
 हिमाचल प्रदेश में 35,687 महिलाओं को इंदिरा गांधी सुख सम्मान निधि योजना में 1500-1500 रुपये का लाभ प्रदान कर दिया गया है। भाजपा विधायक सुरेंद्र शौरी, डॉ. जनकराज के सवाल का लिखित जवाब देते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने बताया कि 18 से 59 आयु वर्ग की महिलाओं को योजना के तहत 1500 रुपये प्रतिमाह प्राथमिकता और बजट उपलब्धता के आधार पर दिया गया है। बिलासपुर में 3254, मंडी में 3187, कुल्लू में 4283, सिरमौर में 4128, शिमला में 5249, किन्नौर में 309, सोलन में 591, कांगड़ा में 2233, हमीरपुर में 723, चंबा में 3279, लाहौल-स्पीति में 1171 और ऊना में 7280 महिलाओं को 18.32 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। 

ग्राम पंचायतों, महिला मंडलों को मांग पर देंगे खाली स्कूल भवन
 शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि बंद किए गए स्कूलों के भवनों के इस्तेमाल के बारे में सरकार की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। बंद किए गए प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के भवन को अन्य विभागों, ग्राम पंचायतों, महिला मंडलों और शहरी स्थानीय निकायों को उनकी मांग अनुसार दिया जा सकता है। विधायक मोहन लाल ब्राक्टा के सवाल के लिखित जवाब में शिक्षा मंत्री ने यह जानकारी दी। 

इस वित्तीय वर्ष में निगम के बेड़े में जुड़ेंगी 677 नई बसें : मुकेश
शिमला। परिवहन निगम के बेड़े में 3087 बसें उपलब्ध हैं। इसमें हिमसुता (वोल्वो) 98, हिम तरंग (ई-बसे) 110, हिममणी (डीलक्स) 30, हिम धारा (एसी आर्डिनरी) 50. सामान्य 2,799 बसें शामिल है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने यह जानकारी भाजपा विधायक विपिन सिंह परमार की ओ से पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि निगम के बेड़े में इस वित्तीय वर्ष 677 नई बसों को शामिल किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed