फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Assembly By Election: To break the impenetrable fort of BJP, Congress sent cabinet ministers to the panchay

HP Assembly By Election: भाजपा के अभेद्य दुर्ग भेदने को कांग्रेस ने पंचायतों में पहुंचाए कैबिनेट मंत्री

Tue, 09 Jul 2024 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 09 Jul 2024 05:00 AM IST
सार

 राज्य सरकार के अधिकांश मंत्री, मुख्य संसदीय सचिव, विधायक सहित पार्टी पदाधिकारी देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ में कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने के लिए मतदाताओंं के घरों में जाकर प्रचार कर रहे हैं।

विज्ञापन
HP Assembly By Election: To break the impenetrable fort of BJP, Congress sent cabinet ministers to the panchay
सुक्खू, प्रतिभा, मुकेश, चंद्र कुमार। - फोटो : संवाद

विस्तार

विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के अभेद्य दुर्ग भेदने के लिए कांग्रेस ने पंचायतों तक कैबिनेट मंत्री पहुंचा दिए हैं। बीते दो दिन से राज्य सरकार के अधिकांश मंत्री, मुख्य संसदीय सचिव, विधायक सहित पार्टी पदाधिकारी देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ में कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने के लिए मतदाताओंं के घरों में जाकर प्रचार कर रहे हैं। बूथ स्तर से पार्टी मतदाताओंं को अपने पक्ष में करने में जुटी हुई है। देहरा से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर, हमीरपुर से डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा और नालागढ़ से हरदीप बावा कांग्रेस प्रत्याशी हैं।

विज्ञापन


देहरा में बीते तीन और हमीरपुर में चार चुनावों में लगातार कांग्रेस पार्टी की हार हो रही है। वर्ष 2012 में पुनर्सीमाकंन के बाद बने देहरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस अभी तक चुनाव नहीं जीत सकी है। 2012 में यहां भाजपा प्रत्याशी रविंद्र सिंह रवि चुनाव जीते थे। रवि ने कांग्रेस के राजेंद्र सिंह राणा को हराया था। 2017 में निर्दलीय प्रत्याशी होशियार सिंह ने भाजपा के रविंद्र सिंह रवि और कांग्रेस प्रत्याशी विपल्व ठाकुर को हराया था। वर्ष 2022 के चुनाव में निर्दलीय होशियार सिंह ने फिर जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस के डॉ. राजेश शर्मा और भाजपा के रमेश चंद धवाला को हराया।
विज्ञापन

 
इस बार कांग्रेस ने देहरा से मुख्यमंत्री की पत्नी कमलेश ठाकुर को चुनाव मैदान में उतारा है। मुख्यमंत्री सहित सरकार और संगठन ने इस सीट पर जीत दर्ज करने के लिए पूरी ताकत झोंकी हुई है। हमीरपुर में कांग्रेस को आखिरी बार वर्ष 2003 के चुनाव में जीत मिली थी। तब कांग्रेस प्रत्याशी अनिता वर्मा जीती थीं। इसके बाद 2007, 2012, 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस यहां लगातार हार रही है। 2007 में हमीरपुर से भाजपा की उर्मिल ठाकुर, 2012 में प्रो. प्रेमकुमार धूमल और 2017 में नरेंद्र ठाकुर ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


2022 के चुनाव में निर्दलीय आशीष शर्मा यहां से जीते। भाजपा का गढ़ रही इस सीट पर राजनीतिक समीकरण कुछ बदले हैं। हमीरपुर को कांग्रेस सरकार में पहली बार मुख्यमंत्री पद मिला है। ऐसे में मुख्यमंत्री ने अपने गृ़ह जिला की इस सीट को जीतने के लिए मजबूत रणनीति बनाई हुई है। उधर, नालागढ़ सीट को फिर जीतने के लिए कांग्रेस ने मोर्चाबंदी की हुई है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री इस सीट पर लगातार चुनाव प्रचार में डटे हुए हैं। पंजाब और हरियाणा से भी कांग्रेस नेताओं ने यहां डेरा डाला हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed