फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Assembly By-election More than one lakh rupees seized from a Vehicle in Dehra

HP Assembly By-election: देहरा में गाड़ी से एक लाख से अधिक रुपये पकड़े

Mon, 01 Jul 2024 09:04 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 01 Jul 2024 09:04 PM IST
सार

देहरा में फ्लाइंग स्क्वायड ने एक गाड़ी से एक लाख रुपये से ज्यादा कैश पकड़ा है। देहरा विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव को देखते हुए निगरानी दलों की ओर से जगह-जगह नाके लगा कर गाड़ियों की आवाजाही पर नजर रखी जा रही है। 

विज्ञापन
HP Assembly By-election More than one lakh rupees seized from a Vehicle in Dehra
देहरा में फ्लाइंग स्क्वायड ने पकड़ा कैश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देहरा में विधानसभा उपचुनावों के मद्देनजर सकरी चेकपोस्ट पर फ्लाइंग स्क्वायड की ने एक गाड़ी से 1,37,220 रुपये नकद बरामद किए। गाड़ी पंजाब की है। रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) देहरा शिल्पी बेक्टा ने बताया कि सकरी चेकपोस्ट पर सोमवार को फ्लाइंग स्क्वायड ने गाड़ियों की जांच के दौरान कैश पकड़ा। देहरा विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव को देखते हुए निगरानी दलों की ओर से जगह-जगह नाके लगा कर गाड़ियों की आवाजाही पर नजर रखी जा रही है। उड़नदस्ते, स्टेटिक निगरानी दल और पुलिस टीमें विभिन्न जगहों पर गाड़ियों की जांच के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रख रहे हैं।

विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि देहरा निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव संबंधित प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखने के लिए चुनाव आयोग के निर्देशानुसार उपयुक्त टीमें तैनात की गई हैं। देहरा में विधानसभा उपचुनाव के लिए दो सेक्टर मजिस्ट्रेट, 10 सेक्टर ऑफिसर, एक सहायक व्यय पर्यवेक्षक, एक अकाउंटिंग टीम, 6 फ्लाइंग स्क्वायड टीमें, 6 स्टेटिक निगरानी दल, दो वीडियो सर्विलांस टीम और एक वीडियो व्यूइंग टीम तैनात की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed