फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hp assembly by election, Dharamshala Assembly seat: Sudhir Sharma's election management worked, got record vic

धर्मशाला विधानसभा सीट: सुधीर शर्मा का चुनाव प्रबंधन कर गया काम, मिली रिकॉर्ड जीत

Wed, 05 Jun 2024 12:12 PM IST
Krishan Singh प्रवीण प्रकाश कुमार, धर्मशाला
प्रवीण प्रकाश कुमार, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 05 Jun 2024 12:12 PM IST
सार

1993 के बाद पहली मर्तबा धर्मशाला से चुनाव जीतने वाला विधायक विपक्ष में बैठेगा। यहां से विधायक सरकार के साथ चला है।

विज्ञापन
hp assembly by election, Dharamshala Assembly seat: Sudhir Sharma's election management worked, got record vic
सुधीर शर्मा जीत के बाद समर्थकों के साथ। - फोटो : संवाद

विस्तार

विधानसभा उपचुनाव में धर्मशाला विस में सुधीर शर्मा का बेहतर चुनाव प्रबंधन काम कर गया। यही कारण है कि पार्टी बदलने के बाद भी सुधीर शर्मा ने पिछले चुनाव के मुकाबले 3,326 मतों से रिकॉर्ड जीत दर्ज की। सुधीर यहां से लगातार दूसरी बार चुनाव जीतने में सफल रहे। हालांकि, वह विपक्ष में बैठेंगे। 1993 के बाद पहली मर्तबा धर्मशाला से चुनाव जीतने वाला विधायक विपक्ष में बैठेगा। यहां से विधायक सरकार के साथ चला है। 1993 में धर्मशाला सीट से भाजपा के पूर्व मंत्री और सांसद किशन कपूर ने जीत दर्ज की थी, लेकिन 1993 से 1998 तक की वीरभद्र सिंह की सरकार में उन्हें विपक्ष में बैठना पड़ा था।

विज्ञापन


पूर्व में चार बार विधायक और मंत्री रहे सुधीर शर्मा अपने लंबे सियासी अनुभव, बेहतर चुनाव प्रबंधन, भाजपा के मजबूत संगठन की बदौलत पांचवीं बार विधानसभा पहुंचे हैं। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह जग्गी की हार का प्रमुख कारण देरी से टिकट का फाइनल होना, चुनाव प्रचार के लिए बहुत कम समय मिलना, कमजोर संगठन, सियासी अनुभव की कमी और ओबीसी वोट बैंक पर मजबूत पकड़ न बना पाना रहा। निर्दलीय प्रत्याशी राकेश चौधरी ने चुनाव में 10,770 वोट लिए। ओबीसी वोट बैंक शुरू से कांग्रेस के साथ चलता रहा है, लेकिन अपने समुदाय से प्रत्याशी के कारण इस बार यह वोट कांग्रेस में शिफ्ट नहीं हो पाया। चौधरी ने भी कांग्रेस की नैया डूबोने में अहम भूमिका निभाई। संवाद

विज्ञापन

विकास रहेगी प्राथमिकता

  • सुधीर ने कहा कि हमारा नारा विकास का था, उसी के लिए लड़े हैं, विकास के नाम पर ही मतदान हुआ है। 
  • बोले- न कभी दबाव में आए और न ही रहे। चुनाव हुई बयानबाजी पर कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू के साथ लड़ाई खत्म नहीं हुई, वह जारी रहेगी। संगीन आरोप को लेकर न्यायालय के माध्यम से लड़ाई लड़ेंगे। 
  • सुधीर ने कहा कि 15 माह में जो चुनाव परिणाम सामने आए हैं, वह बताते हैं कि सरकार में कुछ अच्छा नहीं। 
  • धर्मशाला के लोग ही मेरा परिवार है। उन्होंने विपरीत परिस्थतियों में भी भाजपा के पक्ष में मतदान किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed